दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिनकी स्किन कुछ खास कारणों से अपना रंग बदल लेती है। इसमें शराब का सेवन भी एक प्रमुख वजह है। ताजा रिसर्च में पता चला है कि अगर शराब पीने के बाद इंसान का चेहरा लाल हो जाता है, तो इसके पीछे एक गंभीर बीमारी है। 

हटके डेस्क: कई लोग जब भी ड्रिंक करते हैं, पकड़े जाते हैं। वजह? उनका चेहरा लाल हो जाता है। खासकर ऐशियंस में ये ट्रेट ज्यादा पाई जाती है। पहले इस तरफ किसी इ ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब सामने आई एक रिसर्च के मुताबिक, इसके पीछे एक गंभीर बीमारी का संकेत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शोध में सामने आई ये बात 
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन ने पाया कि जिन लोगों का चेहरा शराब के सेवन से लाल हो जाता है, उनमें अल्जाइमर के लक्षण पाए जाते हैं। आगे जाकर उन्हें ये बीमारी अपनी चपेट में ले लेती है। ये एशियन लोगों में ज्यादा होता है। इस रिसर्च को पीएचडी होल्डर डरिए मोचली रोसेन ने किया, जो केमिकल एंड सिस्टम्स बायोलॉजी के प्रोफेसर हैं। 

क्या होता है अल्जाइमर?
यह बढ़ने वाला और खतरनाक दिमागी रोग है। अल्जाइमर से दिमाग की कोशिकाएँ नष्ट हो जाती हैं, जिसके कारण याददाश्त, सोचने की शक्ति और अन्य व्यवहार बदलने लगते हैं। इसका असर सामाजिक जीवन पर पड़ता है। समय बीतने के साथ यह बीमारी बढ़ती है और खतरनाक हो जाती है। इसे नजरअंदाज करना काफी खतरनाक भी हो सकता है।