पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के राज्य प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने यह घोषणा पत्र जारी किया। इसे जारी करने कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। राहुल गांधी केरल में रैलियां कर रहे हैं, जबकि प्रियंका गांधी असम में।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां चरम पर हैं। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और फिर भाजपा के बाद सोमवार को कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के राज्य प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने यह घोषणा पत्र जारी किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोई राष्ट्रीयस्तर का नेता नहीं होने पर लोगों ने किए कमेंट
तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र ममता बनर्जी ने जारी किया था, जबकि भाजपा का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने। लेकिन कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। इस पर लोगों ने कमेंट्स किए।

जानें कब चुनाव
बता दें कि बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें

BJP का संकल्प पत्र : महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण, हर साल किसानों को 10000-मछुआरों को 6000 रु

TMC का घोषणा पत्रः स्टूडेंट को 10 लाख लिमिट का क्रेडिट कार्ड, 5 लाख नौकरी-हर घर राशन का वादा