अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी (America Mass Shooting) का मामला सामने आया है। वर्जीनिया के चेसापीक स्थित वॉलमार्ट स्टोर में एक शूटर ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके कई लोगों की जान ले ली। बाद में पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया।

वर्जिनिया(Virginia). अमेरिका में एक बार फिर सामूहिक गोलीबारी (America Mass Shooting) का मामला सामने आया है। वर्जीनिया के चेसापीक स्थित वॉलमार्ट स्टोर में एक शूटर ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके कई लोगों की जान ले ली। बाद में पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया। शूटर सहित 10 लोगों की मौत की खबर है। फायरिंग में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों चलाई गोलियां,अभी रहस्य बना हुआ है
फायरिंग की सूचना मिलते ही चेसापीक पुलिस ने बैटलफील्ड ब्लाव्ड के ठीक सामने वॉलमार्ट में कथित सक्रिय शूटर को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने दावा किया कि उसे मार गिराया गया। चेसापीक पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, फायरिंग की सूचना देने वाला कॉल मंगलवार रात 10:12 बजे आया था। चेसापीक पुलिस के सार्वजनिक सूचना अधिकारी लियो कोसिंस्की( Leo Kosinski) ने मीडिया को बताया कि अधिकारियों ने स्टोर में प्रवेश किया और कई लोगों को मृत और घायल पाया। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक मौतों की एक विशिष्ट संख्या की पुष्टि नहीं कर सकी है, लेकिन उनका मानना ​​है कि यह दस से कम है।

पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि बंदूकधारी कौन था, लेकिन पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि वह व्यक्ति मारा गया है। एक कर्मचारी की मां ने कहा कि जब वह अपने बेटे से फोन पर बात कर रही थीं, तो उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। पुलिस के अनुसार, रात 10:10 बजे के बाद गोलीबारी की कॉल आई। इसके 30 मिनट के अंदर कई एजेंसियों की पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया था। लोगों को सुरक्षित निकाला गया। हालांकि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो देखा कि शूटर एक्टिव पोजिशन में था। लिहाजा पुलिस को अपनी प्लानिंग बदलनी पड़ी।

चेसापीक पुलिस के सार्वजनिक सूचना अधिकारी लियो कोसिंस्की( Leo Kosinski) ने मीडिया को बताया कि पुलिस अभी तक यह नहीं जानती है कि कितने घायल या मरे हैं। लोगों से इलाके से दूर रहने को कहा गया है। वॉलमार्ट के कर्मचारी जोसेफ स्ट्रेम्प्स्की ने स्टोर के बाहर अन्य लोगों के साथ गोलियों की आवाज सुनने का घटनाक्रम बताया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी, तो वह मेंटेनेंस रूम में थे। तभी उसने लोगों को भागते देखा और उनके साथ वे भी भागे।

pic.twitter.com/T48BVcH8it

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
तिहाड़ जेल की 'सेवा और मेवा' से और हेल्दी हुए AAP के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन, 8KG वजन बढ़ गया
UN भी आफताब की हैवानियत जानकर शॉक्ड, हर 11 मिनट में कोई न कोई 'श्रद्धा वॉकर' बनती है शिकार
श्रद्धा मर्डर के ये हैं वो गवाह,जो Live In पार्टनर की हत्या करने वाले दरिंदे आफताब को फांसी तक पहुंचा सकते हैं