MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • बांग्लादेश: 18 दिन में 5 हिंदुओं की बर्बर हत्या, किसी को जिंदा जलाया, किसी को दोस्त ने मारी गोली

बांग्लादेश: 18 दिन में 5 हिंदुओं की बर्बर हत्या, किसी को जिंदा जलाया, किसी को दोस्त ने मारी गोली

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार 5 जनवरी की शाम 45 साल के आइस फैक्ट्री मालिक राणा प्रताप बैरागी को कुछ लोगों ने सिर में गोली मार दी। बता दें कि पिछले 18 दिनों में वहां 5 हिंदुओं की बड़ी ही बेरहमी से हत्या हो चुकी है।

2 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 05 2026, 09:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X@@abhishereporter/ANI

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा प्रताप बैरागी की हत्या सोमवार शाम करीब 6 बजे दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश के जशोर जिले के मनीरामपुर उप-जिले के कोपलिया बाजार इलाके में हुई। बैरागी नरेल जिले से छपने वाले एक डेली अखबार, बीडी खबर के एक्टिंग एडिटर भी थे।

26
Image Credit : Getty

मनोहरपुर यूनियन परिषद के चेयरमैन अख्तर फारुक मिंटू ने बताया कि प्रताप, जो पड़ोसी केशबपुर उप-जिले के अरुआ गांव के एक स्कूल टीचर के बेटे थे, पिछले दो सालों से कोपलिया बाजार में एक आइस फैक्ट्री चला रहे थे। सोमवार शाम को, कुछ लोगों ने उन्हें आइस फैक्ट्री से बाहर बुलाया, एक गली में ले गए और गोली मार दी।

Related Articles

Related image1
बांग्लादेश: उस्मान हादी हत्याकांड में नया मोड़, वायरल वीडियो में सामने आया सच
Related image2
हिंदुओं के लिए नरक बना बांग्लादेश, 40 साल की हिंदू महिला से गैंगरेप के बाद पेड़ से बांध काटे बाल
36
Image Credit : ANI

एक स्थानीय निवासी रिपोन हुसैन ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने बताया कि हमलावरों का प्रताप से झगड़ा हुआ, उन्होंने उसके सिर पर कई गोलियां चलाईं और भाग गए। प्रताप के शव के पास से 7 गोलियों के खाली खोखे मिले।

46
Image Credit : ANI

बीडी खबर अखबार के न्यूज एडिटर अबुल काशेम के मुताबिक, राणा प्रताप हमारे एक्टिंग एडिटर थे। हालांकि एक समय उनके खिलाफ मामले थे, लेकिन उन्हें उन सभी में बरी कर दिया गया था। मैं नहीं कह सकता कि इस हत्या की वजह क्या थी।

56
Image Credit : ANI

मनीरामपुर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज रजीउल्लाह खान ने कहा, शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है। हम जांच कर रहे हैं कि इसमें कौन-कौन शामिल था।

66
Image Credit : Getty
  •  बता दें कि बांग्लादेश में 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास को ईशनिंदा के आरोप में इस्लामी भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। बाद में उसके शव को पेड़ से बांधकर जलाया।
  • इसके बाद 24 दिसंबर को अमृत मंडल को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।
  • गारमेंट फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान एक हिंदू युवक बृजेंद्र बिस्वास को उसके साथी नोमान मियां ने जांघ में गोली मार दी थी।
  • 31 दिसंबर को व्यापारी खोकन चंद्र दास पर भीड़ ने हमला किया और उसे आग लगा दी। दास ने तालाब में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन ज्यादा चोट लगने की वजह से शनिवार को उनकी मौत हो गई।
  • 5 जनवरी कुछ लोगों ने राणा प्रताप बैरागी को फैक्टरी से बाहर बुलाकर उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
विश्व समाचार
बांग्लादेश

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘हमें अपने हिंदू राजा वापस चाहिए’-नेपाल में चुनाव से पहले क्यों गूंज रहा है राजशाही का नारा?
Recommended image2
कैलिफ़ोर्निया में भारतीय छात्र लापता: आखिर साकेत श्रीनिवासैया के साथ क्या हुआ?
Recommended image3
कौन है निखिल गुप्ता? जिसने खालिस्तानी आतंकी पन्नून की हत्या के लिए हायर किया था हिटमैन!
Recommended image4
किसने रचा खालिस्तानी आतंकी पन्नून मर्डर प्लॉट? न्यूयॉर्क कोर्ट में निखिल गुप्ता का शॉकिंग कबूलनामा
Recommended image5
Bangladesh: क्या तारिक रहमान रोक पाएंगे हिंदुओं का नरसंहार, भारत के लिए कितनी अहम है BNP सरकार?
Related Stories
Recommended image1
बांग्लादेश: उस्मान हादी हत्याकांड में नया मोड़, वायरल वीडियो में सामने आया सच
Recommended image2
हिंदुओं के लिए नरक बना बांग्लादेश, 40 साल की हिंदू महिला से गैंगरेप के बाद पेड़ से बांध काटे बाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved