Alaska Facts: अलास्का अमेरिका के बाकी राज्यों से दूर और रूस के करीब है। यहां से रूस सिर्फ 88 km दूर है। अमेरिका ने इसे रूस से दो सेंट प्रति एकड़ की दर से खरीदा था। यहां डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त को मिलेंगे।

Donald Trump will Meet Vladimir Putin: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई खत्म करने के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिलेंगे। 15 अगस्त को दोनों नेता अमेरिका के अलास्का में मिलेंगे। यह जगह अपने आप में खास है। यह अमेरिका का हिस्सा तो है, लेकिन अधिकांश अमेरिकी राज्यों से भौगोलिक रूप से दूर और रूस के करीब है। आइए इसकी 10 खास बातों को जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अलास्का के बारे में 10 खास बातें

सबसे बड़ा राज्य: आकार के अनुसार अलास्का अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य है। यह टेक्सास, कैलिफोर्निया और मोंटाना को मिलाकर भी उनसे बड़ा है।

विस्तृत तटरेखा: अलास्का की तटरेखा 33000 मील (53108km) से अधिक है। यह अमेरिका के बाकी सभी राज्यों की कुल तटरेखा से भी अधिक है।

अलास्का में नहीं डूबता सूरज: उत्तरी अलास्का में गर्मी के दिनों में सूरज दो महीने से ज्यादा समय तक नहीं डूबता। इसलिए इसे आंधी रात के सूरज वाली जमीन भी कहते हैं। वहीं, सर्दी के मौसम में सूरज लगातार दो महीने से ज्यादा समय तक नहीं निकलता।

मूल निवासियों का घर: अलास्का कई मूल निवासियों का घर है, जिनमें इनुइट, ट्लिंगिट, हैडा, अथाबास्कन और युपिक शामिल हैं। ये यहां हजारों वर्षों से रह रहे हैं।

ग्लेशियर और ज्वालामुखी: दुनिया के आधे से अधिक ग्लेशियर अलास्का में पाए जाते हैं। इनकी संख्या 1 लाख से अधिक है। वहीं, यहां 70 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

न्यूनतम सड़क पहुंच: अलास्का के अधिकांश भाग तक केवल हवाई या जल मार्ग से ही पहुंचा जा सकता है। यहां सड़कें नहीं हैं। इसकी राजधानी जूनो तक सड़क मार्ग से नहीं पहुंचा जा सकता।

यह भी पढ़ें- Ukraine War: क्या जल्द खत्म होने जा रही यूक्रेन की जंग, ट्रंप-पुतिन की होगी मुलाकात, समय-जगह तय

ग्रेट अलास्का गोल्ड रश और रूसी इतिहास: अलास्का को 1867 में रूस से दो सेंट प्रति एकड़ की दर से खरीदा गया था। 1800 के दशक के अंत में सोने की खोजों ने इसके भाग्य को बदल दिया था।

ध्रुवीय भालू का घर: अलास्का ध्रुवीय भालू, कोडियाक भूरे भालू (दुनिया के सबसे बड़े), कारिबू और मूस जैसे जानवरों का घर है। यहां सैल्मन मछली प्रचुर मात्रा भी पाई जाती है।

औरोरा बोरियालिस: फेयरबैंक्स जैसे स्थानों में औरोरा बोरियालिस (उत्तरी रोशनी) को वर्ष में 243 दिन तक देखा जा सकता है।

रूस से 88.51km दूर है अलास्का: अलास्का और रूस बहुत करीब हैं। दरअसल, मुख्य भूमि रूस और मुख्य भूमि अलास्का के बीच लगभग 55 मील (88.51km) की दूरी है।