भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुबई का बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। यह देख पाकिस्तानियों के सीने पर सांप लोट गया। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा पर अपना झंडा देखने के लिए जुटे पाकिस्तानियों ने हंगामा किया था।

दुबई। भारत आज अपना स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है। पूरी दुनिया में भारत के स्वतंत्रता दिवस की धूम नजर आई है। भारतीय मूल के लोग जहां भी हैं बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। भारत के दोस्त मुल्कों द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में कार्यक्रम किए गए हैं। इस दौरान दुबई में एक अनोखी घटना घटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुबई स्थित बुर्ज खलीफा भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के रंग में नजर आया। यह देख वहां रह रहे पाकिस्तानियों के सीने पर सांप लोट गया। दरअसल, इसका भी एक कारण है। पाकिस्तान 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। 14 अगस्त की रात को पाकिस्तानी नागरिकों की भारी भीड़ बुर्ज खलीफा के पास जुटी थी। उन्हें इस बात का इंतजार था कि बुर्ज खलीफा पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन होगा, लेकिन काफी देर तक ऐसा नहीं हुआ। इससे नाराज पाकिस्तानियों ने हंगामा कर दिया। 

अगले दिन जब बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंग में नजर आया तो पाकिस्तानियों के सीने पर सांप लोट गया। तिरंगे के रंग में रंगे बुर्ज खलीफा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में भारत का राष्ट्रगीत 'जन गण मन' बजते सुना जा सकता है। इस वीडियो को ट्वीटर यूजर 'मुफद्दल वोहरा' ने शेयर किया है।

Scroll to load tweet…

बुर्ज खलीफा पर दिखा था पाकिस्तान का झंडा

हालांकि, वास्तव में पाकिस्तान का झंडा बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। इसका एक वीडियो बुर्ज खलीफा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

View post on Instagram

यह भी पढ़ें- किराए के घर-झुग्गियों में रहने वालों को PM मोदी ने दी बड़ी खुशखबरी, अब पूरा हो सकेगा अपने घर का सपना

यह भी पढ़ें- गांवों में होगा 'लखपति दीदी' का जलवा: पीएम मोदी ने बताया- 'कैसे ड्रोन से बदल जाएगी महिलाओं और किसानों की तकदीर'