इजरायली सैनिकों और हमास के आतंकियों के बीच लड़ाई (Israel Hamas War) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह वीडियो इजरायल के एक सैन्य बेस का है। 

तेल अवीव। फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) और इजरायली सेना के बीच शनिवार से भीषण जंग चल रही है। शनिवार को अचानक हमास ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोल दिया था। इस दौरान आतंकी गाजा पट्टी के पास मौजूद इजरायली सेना के बेस तक पहुंच गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आतंकियों ने बहुत से इजरायली सैनिकों की हत्या कर दी थी। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। एक्स पर एक ऐसा खतरनाक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आतंकी हमले के खौफ को साफ-साफ देखा जा सकता है। जिस सैनिक ने वीडियो बनाया यह उसका आखिरी वीडिया था। आतंकियों के साथ लड़ाई में उसकी मौत हो गई।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: इजरायल से भारत के लिए आई राहत वाली खबर, सुरक्षित हैं सभी 1800 इंडियन

सैनिकों ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई

1.07 मिनट के वीडियो में आतंकियों और इजरायली सैनिकों के बीच हुई लड़ाई को देखा जा सकता है। हमला हुआ तो कुछ सैनिकों ने बाथरूम में छिपकर जान बचाई थी। गोलीबारी की चपेट में आने से बचने के लिए जवान बाथरूम के फर्श पर बैठे हुए थे। इस दौरान एक हथियारबंद सैनिक आता है। उसके आते ही गोलियां बाथरूम की दीवारों को लगती हैं। वह सैनिक चंद सेकंड बाथरूम में रहता है फिर लड़ाई के लिए बाहर निकल जाता है। इसके बाद वह नहीं लौटता।

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: 2 साल से हमले की योजना पर काम कर रहा था हमास, मोसाद-CIA, सबकी हुई फजीहत

नोट- एशियानेट इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।