MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • लव जिहाद से अपनी बेटी को कैसे बचाएं? संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बताए ये 3 आसान उपाय

लव जिहाद से अपनी बेटी को कैसे बचाएं? संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बताए ये 3 आसान उपाय

Love Jihad Prevention: क्या आपकी बेटी भी अपरिचित के बहकावे में फंस सकती है? संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ‘स्त्री शक्ति संवाद’ में लव जिहाद रोकने के 3 असरदार उपाय बताए। जानिए घर में संवाद, आत्मरक्षा और अपराधियों से निपटने का कारगर तरीका। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Jan 04 2026, 12:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ChatGPT

भोपाल। स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने हाल ही में भोपाल स्थित संघ कार्यालय में आयोजित स्त्री शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने ज्वलंत मुद्दा लव जिहाद उठाया और कहा कि बेटियों की सुरक्षा में सबसे जरूरी है परिवार में आपसी संवाद। भागवत ने स्पष्ट किया कि लव जिहाद केवल कानून से नहीं रोका जा सकता। इसके लिए परिवार, समाज और महिलाएं खुद सक्रिय हों। उन्होंने 3 आसान और कारगर उपाय बताए, जो हर माता-पिता को अपनाने चाहिए। आईए जानते हैं वो उपाय क्या हैं…?

25
Image Credit : ChatGPT

1. परिवार में संवाद बनाए रखना क्यों जरूरी है?

संघ प्रमुख ने कहा कि बेटियों के बहकावे में आने की सबसे बड़ी वजह परिवार के भीतर संवाद की कमी है। माता-पिता को चाहिए कि वे रोज़ाना अपने बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करें। यह केवल बेटी की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि परिवार और समाज में सद्भावना और एकता बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

परिवार से होनी चाहिए इसे रोकने की शुरुआत, लव जिहाद पर मोहन भागवत का बड़ा बयान। 
हमारा धर्म, हमारी संस्कृति और हमारी सामाजिक व्यवस्था केवल महिलाओं की वजह से ही सुरक्षित हैं।
भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि लव जिहाद पर रोकथाम की शुरुआत परिवार और… pic.twitter.com/ErOjkYmEux

— Anamika Singh kaali (@Anamika4S) January 4, 2026

Related Articles

Related image1
सऊदी अरब में 120 दिन बाद लागू होंगे कड़े सरिया नियम, क्या आप जानते हैं इसके बारे में?
Related image2
डर, धमकी और दरिंदगी: हुबली गैंगरेप केस की वो सच्चाई, जो परेशान करके रख देगी!
35
Image Credit : ChatGPT

2. बेटी को सावधानी और आत्मरक्षा कैसे सिखाएं?

भागवत ने कहा कि बेटियों को सावधानी और आत्मरक्षा का संस्कार देना बेहद जरूरी है। उन्हें यह समझाना चाहिए कि अपरिचितों के साथ संबंध बनाने में सतर्क रहना चाहिए। इससे न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि बेटियों में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी आता है।

45
Image Credit : X

3. अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई क्यों जरूरी है?

संघ प्रमुख ने स्पष्ट किया कि लव जिहाद के मामलों में सख्त और प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। केवल रोकथाम ही नहीं, बल्कि अपराधियों को कानूनी तौर पर सजा दिलाना भी आवश्यक है। इससे समाज में संदेश जाएगा कि किसी के भी द्वारा बेटियों के अधिकार और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं है।

55
Image Credit : X

 सद्भावना और समाज की मजबूती

भागवत ने कहा कि समाज को चलाने की असली शक्ति सद्भावना है। यह केवल कानून या नियमों से नहीं बनती। उन्होंने जोर दिया कि परिवार और समाज मिलकर बेटियों की सुरक्षा और संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। इस मौके पर मध्यभारत प्रांत के संघचालक डॉ. अशोक पांडेय और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए काम करने वाले लोग अपने हित से ऊपर उठकर राष्ट्र और संस्कृति के लिए सोचते हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश समाचार
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US-Iran Tension: तो क्या 10 दिन बाद ईरान पर हमला करेगा अमेरिका, ट्रंप ने क्यों कही 'बुरे नतीजे' वाली बात
Recommended image2
Iran vs USA: जंग के मुहाने पर दुनिया के 2 ताकतवर देश, जानें किसमें कितना दम
Recommended image3
Prince Andrew Arrest: कौन हैं प्रिंस एंड्रयू जो पब्लिक ऑफिस में गलत काम के शक में हुए गिरफ्तार
Recommended image4
Pakistan Typo: PM शहबाज शरीफ के US विजिट अनाउंसमेंट में शर्मनाक ब्लंडर्स
Recommended image5
पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या में वॉन्टेड बांग्लादेश का स्टूडेंट लीडर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
Related Stories
Recommended image1
सऊदी अरब में 120 दिन बाद लागू होंगे कड़े सरिया नियम, क्या आप जानते हैं इसके बारे में?
Recommended image2
डर, धमकी और दरिंदगी: हुबली गैंगरेप केस की वो सच्चाई, जो परेशान करके रख देगी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved