Indian Origin Man Arrested: भारतीय मूल के मेहुल गोस्वामी को अमेरिका में मूनलाइटिंग करने के आरोप में 15 साल की जेल की सजा सुनाई गई। वह राज्य कर्मचारी रहते हुए एक निजी कंपनी के लिए भी काम करता था और करीब 40 लाख रुपये कमाए।

Indian Origin Man Arrested: न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय मूल के मेहुल गोस्वामी ने सरकारी नौकरी के समय के दौरान गुपचुप तरीके से एक निजी कंपनी के लिए काम किया और 40 लाख रुपए कमाए। मेहुल गोस्वामी न्यूयॉर्क राज्य कार्यालय में दूर से काम कर रहे थे, जो उनकी मुख्य नौकरी थी। इसके साथ ही उन्होंने मार्च 2022 से माल्टा की सेमीकंडक्टर कंपनी ग्लोबलफाउंड्रीज़ में ठेकेदार के तौर पर भी काम करना शुरू कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ईमेल मिलने के बाद सामने आया मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोस्वामी के खिलाफ एक ईमेल मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। ईमेल में किसी ने आरोप था कि उन्होंने एक ही समय पर दो काम कर रहे हैं। सीबीएस 6 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, महानिरीक्षक लूसी लैंग ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करना जरूरी होता है। मेहुल गोस्वामी का यह कथित काम उस भरोसे को तोड़ना है। आगे उन्होंने राज्य के लिए काम करते हुए दूसरी नौकरी करना और इसके लिए सरकारी पैसे या टैक्स का इस्तेमाल करना गलत है।

यह भी पढ़ें: Inside: बॉलीवुड से डिप्टी CM फेस तक, मुकेश सहनी ने कैसे किया महागठबंधन को 'ब्लैकमेल'?

15 अक्टूबर को किया गिरफ्तार

15 अक्टूबर को साराटोगा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने मेहुल गोस्वामी को बड़ी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। यह न्यूयॉर्क में गंभीर श्रेणी का अपराध माना जाता है जिसके लिए कम से कम 15 साल की जेल होती है। न्यूयॉर्क राज्य के नए कानून के मुताबिक, इस मामले में गोस्वामी को जमानत पर छोड़ना संभव नहीं है। महानिरीक्षक लैंग ने कहा, "हमारा कार्यालय अपने कानून प्रवर्तन सहयोगियों के साथ मिलकर काम करता रहेगा ताकि कोई भी व्यक्ति जो न्यूयॉर्क में सार्वजनिक सेवा की ईमानदारी को नुकसान पहुंचाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।" टाइम्स यूनियन की रिपोर्ट के अनुसार, मेहुल गोस्वामी ने राज्य के लिए एक परियोजना समन्वयक के तौर पर काम किया और 2024 में 1,17,891 डॉलर की कमाई की थी।

मूनलाइटिंग क्या है?

मूनलाइटिंग का मतलब है कि कोई व्यक्ति अपनी मुख्य नौकरी के अलावा दूसरी नौकरी या काम करता है। खासकर जब वह अपने ऑफिस के समय या जिम्मेदारियों के दौरान ऐसा करता है। इसे अक्सर गलत या गैरकानूनी माना जाता है।