82 साल की उम्र में नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का निधन हो गया। उन्हें कैंसर हो गया था। उनका इलाज लेडी पोहाम्बा हॉस्पिटल में चल रहा था। 

नई दिल्ली। नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब नहीं रहे। 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्हें कैंसर हो गया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि विंडहोक के लेडी पोहाम्बा हॉस्पिटल में गिंगोब का इलाज चल रहा था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई सप्ताह पहले हेज गिंगोब को पता चला था कि उन्हें कैंसर हो गया है। शनिवार को उनकी मौत की जानकारी दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मौत की वजह नहीं बताई गई है। पिछले महीने के अंत में राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया था कि हेज गिंगोब इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं। रेगुलर मेडिकल चेकअप के दौरान उनके कैंसर का शिकार होने की जानकारी मिली थी।

2014 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान हेज गिंगोब ने जनता को बताया था कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हो गया था, लेकिन वह ठीक हो गए हैं। हेज गिंगोब 2015 में राष्ट्रपति बने थे। नामीबिया में साल के अंत में राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने हैं।

नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति थे हेज गिंगोब

हेज गिंगोब नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति थे। उपराष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने शनिवार सुबह गिंगोब की मौत की घोषणा की। गिंगोब 2015 में राष्ट्रपति बने थे। वह अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति सैम नुजोमा प्रशासन के तहत 1990 से 2002 तक नामीबिया के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़ें- US-UK ने यमन में 36 हौथी ठिकानों पर किया हमला, लाल सागर में जहाजों पर हमले के खिलाफ हुई कार्रवाई

गिंगोब हाल के महीनों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 8 जनवरी 2024 को उन्होंने घोषणा की कि उन्हें कैंसर हो गया है। वह 25 जनवरी को कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका गए थे। वह दो दिन के इलाज के बाद 30 जनवरी को अमेरिका से लौटे थे।

यह भी पढ़ें- बुशरा बीबी के साथ इमरान खान का निकाह अवैध, दोनों को मिली 7 साल जेल की सजा, हुई थी ये गलती