पाकिस्तानी सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, ये महिलाएं आतंकवादी गतिविधियां चलाने में एक्टिव पाई गई हैं। ये महिलाएं आतंकवादी गतिविधियां चलाने में आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद तक पहुंचाने में शामिल रही हैं।

वर्ल्ड डेस्क : पाकिस्तान ने आतंकवाद का जो बीज बोया, उसे अब खुद काटना पड़ रहा है। पुरुष आतंकियों से पड़ोसी मुल्क पहले से ही परेशान रहा है लेकिन अब महिला आतंकियों ने भी उसकी नाक में दम कर रखा है। पाकिस्तान (Pakistan) को फिलहाल अभी 51 आतंकी महिलाओं की तलाश है, जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा प्रांत के आतंकवादी निरोधक विभाग की तरफ से स्थानीय महिला आतंकियों को लेकर आंकड़े जारी किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन महिला आतंकियों से पाकिस्तान परेशान

इस रिपोर्ट के अनुसार, वहां साल 2014 से 30 नवंबर 2023 तक 51 महिलाएं आतंकवाद से जुड़ी हैं। उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर अभी भी पकड़ में नहीं आई हैं। पाकिस्तानी सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, ये महिलाएं आतंकवादी गतिविधियां चलाने में एक्टिव पाई गई हैं। इन सभी ने अपहरण और टारगेट किलिंग जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम दिया है। इसके अलावा आतंकवादी महिलाएं आतंकवादी गतिविधियां चलाने में आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाने में भी शामिल रही हैं। इसके लिए उन्होंने जगह-जगह जबरन वसूली भी की है।

क्या-क्या हैं आरोप

पाकिस्तान की खैबर पख्तूनवा प्रांत के आतंक विरोधी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 30 महिलाएं सीधे तौर पर आतंकवादी घटनाओं में शामिल रही हैं। जबकि 13 महिला आतंकियों ने आतंकी गतिविधियों के लिए पैसा वसूलने, अपहरण और तीन टारगेट किलिंग जैसे अपराधों में शामिल रही हैं।

कहां छिपी हैं महिला आतंकी

हालांकि, इन आंकड़ों में यह स्पष्ट नहीं बताया गया है कि इन महिलाओं में कितनी पाकिस्तानी और कितनी अफगानी महिलाएं शामिल हैं। इनमें से कितनी अब तक पकड़ गई हैं और कितनी फरार चल रही हैं। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से जारी इन आंकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि वहां पुरुषों के साथ महिलाएं भी आतंकवाद का हिस्सा बन रही हैं।

ये भी पढ़ें

हमास की बंधक रही लड़की की खौफनाक कहानी, जानवर के डॉक्टर ने किया ऑपरेशन

नसरुल्ला ने खोली अंजू की पोल, भारत लौटने की वजह बच्चे नहीं कुछ और..