PM Modi Japan Visit : जापान में गाया गया गायत्री मंत्र और सर्वे भवन्तु सुखिनः, हाथ जोड़े रहे मोदी

पीएम मोदी के जापान पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उन्हें देखकर उत्साहित नजर आए। मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारों की गूंज वहां पर सुनाई दी। 

Share this Video

प्रधानमंत्री जापान पहुंच चुके हैं। टोक्यो एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार वेलकम हुआ। इस दौरान जापान के डेलिगेशन और भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी के पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोग खासा उत्साहित नजर आए। उन्होंने सर्वे भवन्तु सुखिनः और गायत्री मंत्र का जाप किया। इसी के साथ जय श्री राम के नारे भी लगाए। इस दौरान लोग भारतीय परिधान में नजर आए और काफी लोग भारतीय प्रधानमंत्री को देखकर भावुक भी हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के जयघोष की गूंज भी वहां पर सुनाई दी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हमारे भी अच्छे दिन आ गए हैं। 

Related Video