मॉस्को में आयोजित कार्यक्रम में पीएम के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। भारतीय समुदाय, कल्चरल प्रोग्राम भी कर रहा है।

PM Modi Russia visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिन की रूस यात्रा के दूसरे दिन भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। रूस में रह रहे भारतीय प्रधानमंत्री से मिलने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। मॉस्को में आयोजित कार्यक्रम में पीएम के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। भारतीय समुदाय, कल्चरल प्रोग्राम भी कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले दिन एयरपोर्ट पर फर्स्ट डिप्टी पीएम ने किया स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम पांच बजे मॉस्को पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत फर्स्ट डिप्टी पीएम ने किया। एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी और रूस के फर्स्ट डिप्टी पीएम एक ही कार में सवार होकर कार्लटन होटल पहुंचे। कार्लटन होटल पर भारतीयों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर बेहद उत्साहित था। भारतीय तिरंगा लेकर पहले से ही खड़े थे। होटल पहुंचने के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के प्राइवेट डिनर के लिए पहुंचे। प्रेसिडेंट रेसीडेंट पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। डिनर के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने गोल्फ कार्ट पर पीएम मोदी को घुमाया। गोल्फ कार्ट पुतिन ने खुद ड्राइव किया। पार्क में पहुंचने के बाद दोनों एक साथ बातचीत करते और टहलते नजर आए।

डिनर के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा

राष्ट्रपति पुतिन के डिनर के दौरान पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने वैश्विक व क्षेत्रीय भू-राजनीति के अलावा व्यापारिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी सेना में भर्ती किए गए भारतीयों के संबंध में बात की और उनके वापसी की अपील की। कबूतरबाजों के चक्कर में फंसकर तमाम भारतीय युवा यहां आ गए हैं और उनको सेना में जबरिया भर्ती किया गया है। पीएम मोदी की अपील पर पुतिन ने सकारात्मक जवाब दिया। माना जा रहा है कि जल्द ही भारतीय युवा यहां से अपने वतन वापस लौट सकेंगे।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी का मॉस्को में भारतीयों ने किया ग्रैंड वेलकम: रूसी नन्हीं बच्ची का भारतीय वेशभूषा में भांगड़ा ने सबका मन मोहा