PM Modi Egypt Mosque Visit: अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है भारत से कनेक्शन, देखें Video

पीएम मोदी मिस्र दौरे के दौरान अल हकीम मस्जिद (PM Modi Egypt Mosque Visit) भी जाएंगे। तकरीबन 1000 साल पुरानी इस मस्जिद का खास कनेक्शन भारतीय मुस्लिमों के एक समुदाय से है। दाऊदी बोहरा समुदाय के साथ पीएम मोदी का पुराना गर्मजोशी भरा रिश्ता रहा है।

/ Updated: Jun 25 2023, 11:19 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

PM Modi Egypt Mosque Visit: प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका दौरे से मिस्र के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वह कैरो में तकरीबन 1000 साल पुरानी मशहूर अल हकीम मस्जिद (Al-Hakim Mosque) भी जाएंगे। इस मस्जिद का खास कनेक्शन भारतीय मुस्लिमों के एक समुदाय से है। यह वही मुस्लिम समुदाय है जिसका पीएम मोदी के साथ पुराना और गर्मजोशी भरा रिश्ता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दाऊदी बोहरा समुदाय की...  

इजिप्ट की सरकार की ओर से दी गई जानकारी का जिक्र करें तो इस 11वीं सदी की मस्जिद की मरम्मत का कार्य बीते लगभग 6 सालों से चल रहा था। इसकी मरम्मत का उद्देश्य इजिप्ट की इस्लामी जगहों पर टूरिज्म को बढ़ाने का है। वहीं अगर बात दाऊदी बोहरा समुदाय की हो तो यह इस्लाम के फातिमी इस्लामी तैय्यबी विचारधारा को मानते हैं। यह लोग 11वीं सदी में भारत आकर बसे। फिर धीरे-धीरे इस समुदाय की भारत में संख्या बढ़ने लगी। इस समुदाय के पुरुष सफेद कपड़े और सुनहरी टोपी पहनते हैं। वहीं महिलाएं रंगीन बुर्का पहनती हैं। दाऊदी बोहरा समुदाय में शिया और सुन्नी दोनों मतों के लोग हैं।