यूक्रेन पर रूस का हमला (Russia Ukraine War) जारी है। इसी दौरान रूसी टैंक ने यूक्रेन के कार को कुचल दिया। गनीमत रही कि कार में सवार बुजुर्ग की जान बच गई। 

कीव। यूक्रेन पर रूस का हमला (Russia Ukraine War) जारी है। शुक्रवार को यूक्रेन की सड़कों पर रूसी टैंक दिखे। तेजी से दौड़ रहे टैंक सामने आने वाले हर चीज को कुचल देने पर आमादा थे। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें रूसी टैंक सड़क पर मौजूद कारों को कुचल रहे थे और उन्हें टक्कर मार रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक ऐसी ही घटना का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक पूरी तरह चकनाचूर कार की गेट को 6-7 युवक खोलने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया कि कार को रूसी टैंक ने कुचल दिया था। गनीमत रही कि कार में सवार बुजुर्ग की जान बच गई। वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंसे थे, लेकिन होश में थे। 

आसपास मौजूद युवक कार की गेट खोलकर बुजुर्ग को बाहर निकालने की कोशिश करते दिखे। उनलोगों ने लोहे के रॉड से गेट तोड़ने की कोशिश की। यह वीडियो ट्विटर पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के Snake Island पर रूस का कब्जा, यूक्रेनी सैनिक ने जान देने से पहले रूसी युद्धपोत को दिया कड़ा जवाब

क्या है मामला?
बता दें कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया था। शुक्रवार को हमला और अधिक तेज हो गया। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का मुख्य कारण यूक्रेन का अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश है। यूक्रेन का नाटो और यूरोपिय यूनियन से करीबी संबंध है। रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की थी कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया। रूस यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने को अपनी सुरक्षा के लिए संकट के रूप में देखता है। 

नोट- वीडियो की पुष्टि एशियानेट न्यूज नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- 20 सबसे बड़े कारण, जिसने रसिया-यूक्रेन के बीच करा दिया महाभारत, आसान शब्दों में जानें विवाद की 360 डिग्री वजह