कहने को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद से अमेरिका को रूस फूटी आंख नहीं सुहाता, लेकिन इस डील ने सबको हैरान कर दिया है। इसे मजबूरी कहें या कुछ और लेकिन रूस और अमेरिका ने अपनी जेलों में कैद एक-दूसरे के दो नागरिकों को कैद से आजाद किया है। अमेरिका ने हथियारों के डीलर विक्टर बाउट को रूस के हवाले कर दिया है।

वर्ल्ड न्यूज. कहने को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद से अमेरिका को रूस फूटी आंख नहीं सुहाता, लेकिन इस डील ने सबको हैरान कर दिया है। इसे मजबूरी कहें या कुछ और लेकिन रूस और अमेरिका ने अपनी जेलों में कैद एक-दूसरे के दो नागरिकों को कैद से आजाद किया है। अमेरिका ने हथियारों के डीलर विक्टर बाउट को रूस के हवाले कर दिया है। इसे 'मर्चेट आफ डेथ' यानी मौत का सौदागर कहा जाता है। उधर, रूस ने अमेरिका की बास्केटबॉल स्टार और ओलिंपिक मेडलिस्ट ब्रिटेनी ग्रिनर(Brittney Griner) को रिहा किया है। WNBA स्टार(Women's National Basketball Association) ग्रिनर को ड्रग के आरोप में रूस में महीनों तक हिरासत में रखा गया था। पढ़िए चौंकाने वाली डील...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अबू धाबी पर पहुंचे थे दोनों कैदी
पहले बता दें कि समझौते के तहत प्राइवेट प्लेन के जरिए दोनों कैदियों को UAE में अबू धाबी एयरपोर्ट पर लाया गया था। रूसी मीडिया ने दोनों कैदियों की बदली का एक वीडियो फुटेज जारी किया है। वीडियो में दिखाया गया कि कैसे दोनों कैदी प्लेन से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अपने-अपने देश के अधिकारियों के साथ स्वदेश लौट गए।

बता दें कि ग्रिनर को फरवरी में प्रतिबंधित कैनाबीस ऑयल के साथ मास्को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। जुलाई में बाइडेन सरकार ने इनकी रिहाई के बदले विक्टर बाउट को आजाद करने का प्रस्ताव रखा था। दरअसल, रूस पहले ही उसकी आजादी की मांग कर चुका था। व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ब्रिटेनी ग्रिनर सुरक्षित हैं।

उधर, ‘मर्चेंट ऑफ डेथ’ यानी विक्टर बाउट 12 साल से अमेरिका की जेल में बंद था। दुनिया भर को अवैध हथियार सप्लाई करने के कारण इसे मर्चेंट ऑफ डेथ कहा जाता है। रूस पहुंचने पर बाउट ने कहा कि उसे आधी रात उठाकर कहा गया था कि वो अपना सामान पैक कर ले। बाउट जब अबू धाबू पहुंचा, तब उसके हाथों में फूलों का गुलदस्ता था। वहां उसकी पत्नी और मां मौजूद थीं। आमने-सामने की अदला-बदली में अमेरिका कथित तौर पर 32 वर्षीय अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी के बदले हथियार डीलर विक्टर बाउट भेजने के लिए मास्को के साथ हफ्तों से बातचीत कर रहा था।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने उड़ाया मजाक-बाइडेन से बेहतर कोई सौदा नहीं कर सकता है
बास्केटबॉल स्टार के परिवार को व्यक्तिगत रूप से बाइडेन ने सूचित किया था। इस बीच, जेल में बंद अमेरिकी मरीन पॉल व्हेलन ने सीएनएन को एक नए साक्षात्कार में बताया कि वह कैदियों की अदला-बदली में शामिल नहीं होने से बेहद निराश हैं। हालांकि कहा गया है कि पॉल व्हेलन को मुक्त करने की लड़ाई नए सहयोगी के साथ जारी रहेगी। पूर्व WNBA स्टार ब्रिटनी ग्राइनर के परिजनों ने उनकी रिहाई का जश्न मनाया, लेकिन विदेशों में बंद अन्य अमेरिकियों के लिए लड़ाई जारी रखने की कसम खाई है, जिसमें पॉल व्हेलन भी शामिल है।

विक्टर बाउट पर अल कायदा और तालिबान को भी अवैध हथियार मुहैया कराने का आरोप है। UAE और सउदी ने एक बयान जारी कर कहा कि सउदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रिहाई में मध्यथता की है। लेकिन अमेरिकी व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने इससे मना किया है। हालांकि अमेरिका अपने के एक पूर्व नेवी अफसर पॉल व्हेलन को भी छुड़वाना चाहता था।पॉल व्हेलन साल 2018 से रूस की जेल में कैद है। उन पर रूस ने जासूसी के आरोप लगाए हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने ब्रिटनी के रूसी जेल से रिहा होने के बाद उनके खिलाफ एक ट्विटर अभियान शुरू किया है। डॉन जूनियर ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर पोस्ट की एक सीरिज में रूसी हथियार डीलर विक्टर बाउट के लिए सुश्री ग्राइनर की अदला-बदली करने के सौदे के बारे में व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा, ''बिडेन से बेहतर सौदे कोई नहीं कर सकता।''

यह भी पढ़ें
अमेरिका में सेम सेक्स मैरिज को मंजूरी, जनवरी से पहले मिल जाएगी कानूनी मान्यता, पढ़िए एक चौंकाने वाला फैसला
एक पिता का दर्द-"जैसे मेरी बेटी को मारा,आफताब को वैसी ही सजा मिले, फैमिली-रिश्तेदारों की भी जांच हो"