बिजनेस टाइकून एलन मस्क और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दीमीर जेलेन्सकी के बीच ट्विटर पर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे जंग के पीस प्लान के आइडिया पर शुरू हुआ, जो एलन मस्क ने दिया है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्र्रपति वोल्दीमीर जेलेंस्की, उनके देश की सेना और नागरिक बीते करीब आठ महीने से रूस से जंग लड़ रहे हैं। इस जंग का परिणाम अब तक भयावह साबित हुआ है। करीब आधा यूक्रेन तबाह हो चुका है। लाखों लोग मारे गए और करोड़ों लोग बेघर हुए, घायल हुए और इस युद्ध विभिषिका के शिकार होकर अपने लोगों को गंवा चुके हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ दिन पहले यह ऐलान किया था कि यूक्रेन के चार शहरों पर अब रूस का कब्जा है। इस युद्ध से न सिर्फ यूक्रेन और रूस बल्कि, पूरी दुनिया पर असर हुआ है। दुख की बात ये हैं कि अभी इसके खत्म होने के आसार नहीं नजर आ रहे, क्योंकि पुतिन ने कुछ दिन पहले इस युद्ध को और तेज करने के संकेत दिए और कहा कि रूस अभी और सैनिकों की भर्ती करने जा रहा है, जिसके बाद और सेना यूक्रेन में भेजी जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, लगता है यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दीमीर जेलेंस्की की परेशानियां खत्म होने वाली नहीं हैं। अब टेस्ला के मालिक एलन मस्क की उनसे झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि यह झड़प रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर ही हो रही है। बिजनेस टाइकून एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट को पढ़ने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दीमीर जेलेंस्की ने एलन मस्क की खूब आलोचना की है। 

Scroll to load tweet…

दरअसल, एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने अकाउंट हैंडल से लिखा, डोनबास और क्रीमिया के नागरिकों को यह तय करने का अधिकार है कि वे किसके साथ हैं। वे रूस के साथ रहना चाहते हैं या फिर यूक्रेन के साथ जाना चाहते हैं। 3 अक्टूबर की सुबह उन्होंने यह पोस्ट एक पोल के तौर पर शुरू की थी। 24 घंटे के इस पोल को खत्म होने में अभी करीब 11 घंटे शेष हैं। इस पोस्ट पर 19 लाख 6 हजार 287 लोगों ने अब तक वोट किए हैं। इसमें 58 प्रतिशत लोगों ने एलन मस्क का समर्थन किया है। 

Scroll to load tweet…

एलन मस्क के इस ट्वीट के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दीमीर जेलेंस्की ने भी ट्वीट में पोल करके यूजर्स से पूछा कि आपको कौन से एलन मस्क पसंद हैं? जो यूक्रेन को पसंद करते हैं वो या फिर जो रूस को पसंद करते हैं, वो एलन मस्क। 4 अक्टूबर को शेयर किए गए जेलेंस्की के इस ट्वीट पर अब तक 18 लाख 78 हजार 778 लोगों ने वोट दिया है। इसमें 81 प्रतिशत लोगों ने यूक्रेन के सपोर्ट वाले मस्क पर वोट दिया, जबकि 19 प्रतिशत लोगों ने रूस को सपोर्ट करने वाले मस्क पर वोट दिया। वैसे पाठकों की इस पर क्या राय है और वे किसे सपोर्ट कर रहे हैं और क्या एलन मस्क की बात में दम है?

खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत