St Helena Island Mass Shooting: दक्षिण कैरोलिना के सेंट हेलेना द्वीप में हुई सामूहिक गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। 16 घायल हैं। घटना एक बार में घटी। मौके पर भीड़ थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

South Carolina Mass Shooting: अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की एक भयावह घटना में रविवार को 4 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। घटना दक्षिण कैरोलिना राज्य के सेंट हेलेना द्वीप स्थित विली बार में घटी। गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शेरिफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां भारी भीड़ थी। कई लोग गोली लगने से घायल थे। ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, "कई पीड़ित और गवाह बंदूक की गोलियों से बचने के लिए आस-पास के व्यवसायों और संपत्तियों की ओर भागे।"

Scroll to load tweet…

शेरिफ ऑफिस ने कहा कि यह सभी के लिए दुखद घटना है। इस मामले की जांच की जा रही है। लोगों से अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखें। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं।