अमेरिका में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने जानबूझकर दूसरे लोगों के साथ सेक्स किया और HIV एड्स फैलाने की कोशिश की। इस बात का पता चलने पर आरोपी व्यक्ति को 30 साल की सजा सुनाई गई है।

अमेरिका। अमेरिका में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने जानबूझकर दूसरे लोगों के साथ सेक्स किया और HIV एड्स फैलाने की कोशिश की। इस बात का पता चलने पर आरोपी व्यक्ति को 30 साल की सजा सुनाई गई है। CBS न्यूज के मुताबिक अलेक्जेंडर लुई नाम के व्यक्ति ने 30 से 50 साल के अलग-अलग लड़कों के साथ यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की, जिसमें एक 16 साल का बच्चा भी शामिल है। उसने जानबूझकर अपने पार्टनर को इस बात की जानकारी नहीं होने दी कि वो HIV से पीड़ित है। उसका मकसद था कि वो यौन संबंध बनाकर दूसरे लोगों को भी अपनी तरह से बीमारी से ग्रसित कर दे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मामले की जांच बीते साल अगस्त में शुरू हुई जब लुई ने किसी ऐसे व्यक्ति के साथ ऑनलाइन सेक्स चैट की शुरुआत की थी। अनजान व्यक्ति ने खुद के बारे में बताया कि वो 15 साल का लड़का है। हालांकि, वो एक सीक्रेट एजेंट था, जो सच्चाई की गहराई तक जाना चाहता था। दोनों व्यक्तियों ने ऑनलाइन बात की और फिर मिलने के लिए राजी हो गए। लुई ने बातचीत के दौरान सामने वाले व्यक्ति को न्यूड फोटो भी भेजी थी।

ये भी पढ़ें: भारत की बेटी सुनीता विलियम्स फिर से रचने वाली है इतिहास, जानें कौन सा कारनामा करने जा रही इस बार?

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बनाया प्लान

कानून प्रवर्तन ने लुई को सितंबर 2023 में बच्चों को लुभाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अपनी जांच में, पुलिस ने दावा किया कि लुई अपनी HIV दवा नहीं ले रहा था। वहीं लूई ने सेक्स के लिए उस व्यक्ति से मिलने की योजना बनाई, जिसके बारे में उसका मानना ​​था कि वह लड़का है। हालांकि, उसे इस बात का पता नहीं था कि ये सारी एक साजिश है,जिसके मदद से उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जैसे-जैसे जांच जारी रही कानून प्रवर्तन ने खुलासा किया कि लूई अपनी दवा नहीं ले रहे थे। इसके बावजूद वो जानबूझकर पुरुषों और किशोर लड़कों के साथ यौन संबंध बना रहे थे, ताकि उनमें HIV फैल सके। इस आरोप में लुई को 30 साल जेल की सजा सुनाई गई , जिसमें से कम से कम 16 साल उसे पैरोल के लिए पात्र होने से पहले काटने होंगे।

ये भी पढ़ें:महिला के नाक में डॉक्टरों ने पाया कुछ ऐसा की उड़ गए होश, पूरा मामला जान आप भी जाएंगे चौंक