रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensky ने कड़ा रुख अपनाया। ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका की सैन्य सहायता को यूक्रेन कभी भी कर्ज के रूप में स्वीकार नहीं करेगा। 

Russia Ukraine war: अमेरिका में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद डोनाल्ड ट्रंप लगातार यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म कराने का दबाव बना रहे हैं। उनका प्रशासन लगातार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संपर्क में भी है। हालांकि, व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और ट्रंप की तल्खी वाली बातचीत के बाद स्थितियां थोड़ी बिगड़ गई है। अमेरिका और पश्चिमी देशों की मदद से रूस के खिलाफ लड़ रहे यूक्रेन ने अब अपना पैंतरा बदल लिया है। अमेरिका-रूस की नजदीकियों को देखते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक जवाब दिया है। ज़ेलेंस्की ने साफ कर दिया कि अमेरिका से मिली सैन्य सहायता को यूक्रेन किसी भी रूप में कर्ज के रूप में नहीं मानेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूक्रेन अमेरिका की सैन्य मदद को कर्ज नहीं मानेगा

ज़ेलेंस्की ने एक साक्षात्कार में कहा: यूक्रेन कभी भी इस सहायता को कर्ज के रूप में स्वीकार नहीं करेगा। हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं और यह समर्थन सिर्फ यूक्रेन के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया की स्थिरता के लिए है। अमेरिका ने जो भी मदद किया वह कर्ज नहीं था और वह उन रुपयों को लौटाएंगे भी नहीं।