काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के जरिए चुनावी अभियान को तेज करेगी BJP, जानिए क्या हैं तैयारियां

Dec 08 2021, 06:32 PM IST

आगामी 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। ऐसे में लोकार्पण कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए बीजेपी की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम को आम जनता को दिखाने के लिए प्रदेश के सभी गांवों और 27 हजार से ज्यादा शिवालयों और प्रमुख मठ, मंदिरों में विशाल स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बीजेपी साधु-संतों तथा धर्माचार्यों को सम्मानित भी करेगी। 

5 राज्यों के विस चुनाव पर सर्वेः UP, UK में फिर आ सकती है BJP, जानिए गोवा, पंजाब और मणिपुर के नतीजे

Oct 09 2021, 06:05 PM IST

यूपी (UP), पंजाब (Punjab) समेत देश के पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) होने हैं। चुनावी राज्यों में राजनीतिक दल गुणा-भाग करने में लग गए हैं। इस बीच, C VOTER ने एक सर्वे किया है। इसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी, उत्तराखंड और गोवा में बीजेपी बहुमत के करीब है। सर्वे में 98 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। ये सर्वे  4 सितंबर 2021 से 4 अक्टूबर के बीच किया गया है। इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसदी है।