केजरीवाल के डोर-टू-डोर प्रचार पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। चन्नी सरकार के मंत्री राजकुमार वेरका ने कहा कि केजरीवाल जब भी आते हैं, पंजाब में कोरोना फैलाकर चले जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से केजरीवाल पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 14 घंटे चली बैठक में सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने बुधवार को दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के 10 सूत्रीय ‘पंजाब मॉडल’ पर तंज कसा है और कहा- ‘पंजाब के बारे में जीरो ज्ञान रखने वाले और दिल्ली में बैठे लोगों द्वारा लिखे गए 10 पॉइंट्स की सूची कभी भी पंजाब मॉडल नहीं हो सकती।’
पंजाब में कुल 117 सीटें हैं। जिनमें से करीब 70 पर बीजेपी के उम्मीदवार उतारे जा सकते हैं। जबकि बाकी बची हुई सीटों पर बीजेपी के गठबंधन सहयोगी अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) चुनाव मैदान में उतरेगी।
आज इमरान ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मसूद ने सपा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि हम अखिलेश के साथ हैं और उत्तर प्रदेश में बदलाव की बात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि हम आरएलडी के साथ बैठक में नहीं थे। अखिलेश से मिल कर आए हैं और सपा में शामिल हुए हैं।
पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे पहले डोर-टू-डोर कैंपेनिंग (door to door election campaign) की शुरुआत कर दी है।
मोहाली पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1947 से लेकर अब तक की सबसे ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी है और एक भी टिकट नहीं बेचा गया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग मन बना चुके हैं कि इस बार आम आदमी पार्टी को ही मौका देना है।
शेखावत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 5 जनवरी को फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद कांग्रेस अनैतिक राजनीति में उतर गई। मोदी के मन में पंजाब के लिए बहुत सम्मान है और राज्य को उसके आर्थिक संकट से उबारने की प्रतिबद्धता के साथ एक पूरा रोडमैप है।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मानता हूं कि अगर संयुक्त समाज मोर्चा (बलबीर सिंह राजेवाल के नेतृत्व वाला) पंजाब विधानसभा चुनाव अलग से लड़ता है तो यह निश्चित रूप से आम आदमी पार्टी के वोटों को नुकसान पहुंचाएगा।
पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) से चंद दिन पहले राजनीतिक दलों में नेताओं के शामिल होने का दौर तेज हो गया है। दो दिन पहले एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) ने कांग्रेस जॉइन (Congress Join) कर ली।