पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर पब्लिसिटी जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस महिला मुद्दों को जबर्दस्त तरीके से उछाल रही है। उसने ऐलान किया है कि अगर पार्टी चुनाव जीतती है, तो वो महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू करेगी। लेकिन कांग्रेस ने इसके प्रचार के लिए जिस फोटो का इस्तेमाल किया, वो असम में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं पिंक बसों का है।