एक्ट्रेस कंगना रनौत (kangana ranaut) ने एक बार फिर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मैसेज पोस्ट किए हैं। इसमें कंगना ने महात्मा गांधी को सत्ता का भूखा और चालाक बताया है। दूसरे पोस्ट में लिखा है कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह (Bhagat Singh) को फांसी हो जाए। कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।
कंगना रनोट ऐसा कुछ कर बैठती है कि सुर्खियों में आ ही जाती है। इन दिनों उनके भीख में मिली आजादी के बयान पर खूब बवाल मच रहा है। हर कोई उनकी विरोध कर रहा है। लेकिन अब उनके सपोर्ट में एक्टर विक्रम गोखले खड़े हो गए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आजादी भीख में मिलने वाले बयान को लेकर सफाई दी है। कंगना ने कहा कि अगर उन्हें गलत साबित किया जाता है तो वो अपना पद्मश्री वापस कर देंगी। इसके साथ ही माफी भी मांग लेंगी। एक्ट्रेस ने बचाव में जो तर्क दिए हैं वो भी हैरान करने वाला है। उन्होंने महात्मा गांधी पर कई सवाल खड़े कर दिए।
भीख में मिली आजादी वाले बयान पर आलोचना झेल रहीं कंगना रानौत (Kangana ranaut) ने शनिवार को कहा कि अगर कोई मुझे 1947 की जंग के बारे में बता दे तो पद्मश्री (Padma shri) वापस कर दूंगी।
कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ राजस्थान के चार जिलों में शिकायतें की गई हैं। जयपुर कोतवाली और जोधपुर के शास्त्रीनगर थाने में मुकदमा दर्ज भी हो गया है, जबकि उदयपुर के सुखेर थाने और चूरू कोतवाली की पुलिस शिकायतों की जांच कर रही है।
आजादी को भीख बताने वाले कंगना के बयान पर कई नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक ने निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि ऐसा लगता है जैसे कंगना नशा करने के बाद बोल रही थीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया। केंद्र सरकार को तुरंत उनका पद्मश्री वापस ले लेना चाहिए।
एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में कंगना रनौत ने भारत की आजादी को लेकर बेहद विवादित बयान दे दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत कहा है कि भारत को 2014 में आजादी मिली और 1947 में जो मिला वह "भिक्षा" था।
1947 में मिली आजादी और हिंसा का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा था कि वो आजादी नहीं थी बल्कि भीख थी। कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली है।
आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने तहरीर देते हुए कंगना के कमेंट को "देशद्रोही और भड़काऊ" करार दिया है।
पद्मश्री से सम्मानित कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर से प्यार में हैं। उन्होंने मीडिया में अगले पांच साल का प्लान बताया। अभिनेत्री ने कहा कि वो आगे खुद को वाइफ और मां के रूप में देखती हैं।