Oxygen का News meter:राज्यों को 52.64 लाख रेमडेसिविर, 45066 वेंटिलेटर मिले, रजनीकांत ने की 50 लाख रु. की मदद

May 17 2021, 09:59 AM IST

कड़े संघर्ष, हौसलों और मित्र देशों की मदद से भारत ने कोरोना संक्रमण की स्पीड पर ब्रेक लगा दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार केस कम आ रहे हैं, जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में दुनियाभर के छोटे-बड़े देश भारत की मदद कर रहे हैं। लगातार दूसरे देश ऑक्सीजन, मेडिकल इक्विपमेंट और दवाएं पहुंचा रहे हैं। वहीं, स्थानीयस्तर पर भी लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। आइए जानते हैं, विदेशों और स्थानीयस्तर पर मदद से कैसे बदल रही भारत की स्वास्थ्य सेवाएं...

Oxygen का news मीटर: महाराष्ट्र व हरियाणा बुला रहा वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर, कल पहुंचेगी स्पुतनिक-V की खेप

May 13 2021, 08:12 AM IST

कोरोना संघर्ष के खिलाफ सारी दुनिया एकजुट होकर लड़ाई लड़ रही है। जिन देशों को चिकित्सकीय सहायता की जरूरत है, वहां तमाम देश सामग्री पहुंचा रहे हैं। भारत इस समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में दुनिया के कई छोटे-बड़े देश उसे मदद पहुंचा रहे हैं। स्थानीयस्तर पर सरकारें लगातार अस्पतालों में व्यवस्थाएं बेहतर करने में लगी हैं। नए अस्पताल खोले जा रहे हैं। इस काम में औद्योगिक घराने और स्वयंसेवी संगठनों के अलावा व्यक्तिगत तौर पर भी लोग सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। आइए जानते हैं देश और दुनिया से कैसे मिल रही भारत को मदद...