Oxygen का news मीटर: हरियाणा सरकार ने कहा-हमार ऑक्सीजन काेटा बढ़ने से संकट काफी हद तक दूर हुआ

May 02 2021, 08:09 AM IST

भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य आवश्यक मेडिकल उपकरणों की कमी से मरीजों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। हालांकि इस दिशा में किए जा रहे युद्धस्तर के प्रयासों से स्थिति सामान्य हो रही है। देश-विदेश से भारत को मेडिकल उपकरणों, ऑक्सीजन और दवाओं की मदद मिल रही है। वहीं, स्थानीयस्तर पर पुलिस रेमेडेसिविर जैसी दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की गिरफ्तारी भी कर रही है। जानिए कहां से क्या मदद मिल रही है और सरकार के एक्शन प्लान...

Oxygen का News मीटर: 40 देश भेज रहे 500 ऑक्सीजन जेनरेटिंग प्लांट, 4000 कंसंट्रेटर, 10000 सिलेंडर और दवाएं

Apr 29 2021, 09:32 AM IST

दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बना भारत कोरोना को हराने युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। इसमें दुनियाभर के मित्र देश मदद को आगे आए हैं। चाहे ऑक्सीजन कमी हो या दवाइयों, वेंटिलेटर या अन्य मेडिकल इक्विपमेंट्स की बात; दुनियाभर से भारत को मदद पहुंचने लगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ दिनों मे देशभर से ऑक्सीजन और मेडिकल से जुड़ीं अन्य दिक्कतें दूर हो जाएंगी। बता दे कि पिछले 24 घंटे में एक बार फिर रिकॉर्ड 3,79,164 नए केस आए। इनमें अब तक कि सबसे अधिक 3,646 मौतें हुईं। यह अच्छी बात है कि संक्रमण की स्पीड के साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ती जा रही है।

Oxygen का News मीटरः मप्र में 150 लोगों ने 4 दिन की मेहनत से चालू किया 3 साल से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट

Apr 27 2021, 08:49 AM IST

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत को बुरी तरह प्रभावित किया। अस्पतालों की व्यवस्थाएं चरमराने से लोगों की जिंदगियां दांव पर लग गईं। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल सुविधाएं पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को ठीक से इलाज नहीं मिल सका। लेकिन केंद्र सरकार और विभिन्न राज्यों के समन्वय ने स्थितियां काबू में करना शुरू कर दी हैं। यही नहीं, दुनियाभर से भारत को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल चीजों की मदद मिल रही है। बता दें कि भारत में अब तक 1,76,25,735 केस आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 1,45,45,342 ठीक भी हो चुके हैं।