पंजाब में चुनाव की घोषणा के बाद से 23 जनवरी तक ईडी ने 56.76 करोड़ रुपए की ड्रग्स और 14.31 करोड़ रुपए की बेनामी नकदी जब्त की है। यह बरामदगी आदर्श आचार संहिता लगने के बाद की गई है।
नामांकन भरने के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ 6 दिन ही मिलेंगे। 26 जनवरी और 30 जनवरी को छुट्टी रहेगी। उस दिन नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी। नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी को होगी और चार फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो आम लोगों से सुझाव लेकर बजट तैयार किया जाएगा।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगी दलों में सीटों का बंटवारा हो गया है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में गठबंधन के नेताओं ने संयुक्त रूप प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
राघव चड्ढ़ा ने आरोप लगाया था कि बस 111 दिनों यानी चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही यदि कोई एक रिश्तेदार 10 करोड़ रुपए कमा सकता है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि बाकी रिश्तेदारों ने कितनी संपत्ति बनाई होगी.. और सोचिए, चन्नी ने कितने पैसे लिए होंगे?
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह अक्षम आदमी है। उनके पास दिमाग नहीं है।
पंजाब में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है? यह पूछे जाने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान को करना है। मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है। पार्टी आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उस फैसले को स्वीकार करेंगे।
पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र से पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपना पंजाब मॉडल जारी किया है।
भाजपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा को पठानकोट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। उनके नाम की घोषणा शुक्रवार देर रात की गई।
संगरूर लोकसभा सीट (Sangrur Loksabha seat) से आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के भगवंत मान (Bhagwant Maan) दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उन्हें इस बार आप ने अपना सीएम चेहरा भी बनाया है।