अयोध्या के स्कूल में 10वीं की छात्रा गिरकर मौत का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने मामले में पुलिस को लिखित तहरीर दी है। मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
यह वीडियो बिहार की राजधानी पटना के एक स्कूल का बताया जाता है, जहां प्रधान अध्यापिका और दो लेडी टीचरों में खिड़कियां बंद करने को लेकर हुई बहस मारपीट तक जा पहुंची। कोरिया पंचायत स्कूल में हुआ इस शर्मनाक मामले को स्टूडेंट्स डरे-सहमे देखते रहे।
राजस्थान के जोधपुर शहर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मोबाइल में बात करने के चक्कर में एक कार ड्राइवर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जान की जान का दुश्मन ही बन गया। बोनट पर बैठाए 300 मीटर तक ले गया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना।
डाकुओं के लिए कुख्यात रहे मध्य प्रदेश के चंबल में फिर से बंदूकें गरजी हैं। मुरैना के लेपा भिसोड़ा गांव में शुक्रवार सुबह आपसी रंजिश में एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीकांड के वीडियो वायरल हुए हैं।
इस वीडियाे को ट्विटर पर @clipsthatgohard नाम के पेज से शेयर किया गया, जिसे 13 लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोटर इतनी ताकवर होती है कि बेल्ट पकड़ने वाला शख्स बुरी तरह से उछलता है।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार रात मेनका गांधी कीचड़ में फिसलने से गिर पड़ीं। इसका वीडियो वायरल हुआ है। कीचड़ में उनकी गाड़ी फंस गई थी। मेनका गांधी गाड़ी से उतरकर पैदल ही रास्ता पार करने जा रही थीं।
बिहार में 'जंगलराज' का एक और वीडियो वायरल हुआ है। पश्चिमी चंपारण के बेतिया के आमना में अपराधियों ने एक शख्स को सरेआम गोली मारकर मर्डर करना चाहा, लेकिन कट्टे में बुलेट फंस गई।
दिल्ली के साकेत कोर्ट में पूर्व वकील के महिला को गोली मार दी। घायल महिला की स्थिति गंभीर है। उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना का लाइव वीडियो शेयर किया है।
ओडिशा में 70 वर्षीय बुजुर्ग को पेंशन लेने के लिए भीषण गर्मी में कई किलोमीटर टूटी कुर्सी के सहारे पैदल चलने को मजबूर करने के वीडियो ने प्रशासन की किरकिरी करा दी है। उसे अपने अंगूठे का इम्प्रेशन देने जाना पड़ता है।
हरियाणा में एक मासूम पर पिटबुल के अटैक के बाद ओडिशा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें स्ट्रीट डॉग्स के काटने के डर से एक महिला की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कार से टकराई गई।