अन्नु रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 54.04 मीटर थ्रो किया। 50.35 मीटर और 53.19 मीटर के पहले थ्रो के साथ वो टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं जिस कारण वो बाहर हो गईं।
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से हो। हॉकी में भारत ने आखिरी बार 1980 में मेडल जीता था।
रविवार को क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ जीत के बाद ऐसा लग रहा है कि हॉकी में भारतीय टीम के गौरव के पुराने दिन वापस आ गए हैं। टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम से गोल्ड की उम्मीद है।
थ्री पॉजिशन राइफल में तीन राउंड में होते हैं। खिलाड़ियों को तीन पॉजिशन नीलिंग (घुटने के बल बैठना) प्रोन ( लेटकर) और स्टैडिंग (खड़े होकर) में निशाना लगाना होता है।
पहले क्वार्टर तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई थीं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी। इस मैच में भारत का डिफेंस एक बार फिर फॉर्म में दिखा।
दुती चंद 200 मीटर की हीट्स में हार गईं। वो इस रेस में आखिरी स्थान पर रहीं। दुती चंद ने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के दम पर टोक्यो के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन यहां उन्हें सफलता नहीं मिली।
महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल खेलेगी। अगर वह जीत हासिल कर लेती है तो पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में पहला फील्ड गोल किया। जबकि दूसरा गोल गुरजंत सिंह ने 16वें मिनट में किया।
पीवी सिंधु ने मैच में अच्छी शुरुआत की और चीन की खिलाड़ी के खिलाफ शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी। सिंधु ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले गेम में सिंधु ने 21-13 से जीत हासिल की जबकि दूसरा गेम उन्होंने 21-15 से जीता।
टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में पुरुषों की 91 किलोग्राम बॉक्सिंग कैटेगिरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार (Satish Kumar) को उज्बेकिस्तान के बखोडोर जलोलोवी (Bakhodor Jalolov) से हार का सामना करना पड़ा।