भारत के सौरभ चौधरी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि फाइनल्स में वो बाहर हो गए।
टोक्यो ओलंपिक 2020 के पुरुष हॉकी पूल-ए मैच में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया है।
मिश्रित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 5-3 से जीत हासिल करते हुए 1/8 क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है। वहीं, महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।
पुरुष तीरंदाजी रैंकिंग राउंड का मुकाबला खत्म हो गया है। भारतीय तीरंदाजों में प्रवीण जाधव 656 अंक के साथ 31वें, अतनु दास 653 अंक के साथ 35वें और तरुणदीप 652 अंक के साथ 37वें स्थान पर आए।
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय शटर बी साई प्रणीत ने टेनिस की दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच साथ फोटो शेयर की और इसे पिक्चर ऑफ द डे बताया।
टोक्यो ओलंपिक 2020 अपडेट: वेस्ट अफ्रीकी राज्य के खेल मंत्री ने घोषणा की कि कोविड -19 महामारी के कारण गिनी ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक से अपना नाम वपास ले लिया है। वहीं, 3 देशों के 3 एथलीट कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने टोक्यो में मौजूद भारतीय दल के अधिकारियों से अपने पर्सनल कोच सन्यम परांजपे को मैच के दौरान साथ ले जाने की मांग की है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच टोक्यो ओलंपिक मानवता का भविष्य में विश्वास पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि, अब एथलीटों के चमकने और दुनिया को प्रेरित करने के लिए ओलंपिक का मंच सज चुका है।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए मैन्यू में छोले भटूरे, मक्खन और नान, पराठा, बटर चिकन, टोफू (सोया पनीर), टमाटर और शाही पनीर (पनीर), भिंडी, दाल करी, बासमती चावल, बिरयानी, उबले हुए पालक हैं।
इससे पहले भी दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना संक्रमण का केस मिलने से खेल गांव को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है।