उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) में योगी किस सीट से मैदान में उतरेंगे इसका अभी फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने यह पार्टी पर छोड़ दिया है।
यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का बयान राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। देश के आर्थिक मुद्दों से लेकर रक्षा क्षेत्र में सरकार की खामियों को वह लगातार गिनाने के साथ खुलकर विरोध दर्ज कराते रहे हैं।
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन फंसता दिख रहा है। दोनों ही दलों के बीच सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है और सपा राज्य में RLD को ज्यादा सीट देने के पक्ष में नहीं है। कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी ने सम्मान से समझौता ना करने की बात कहकर अखिलेश यादव को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। जयंत चौधरी अखिलेश यादव से 50 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि अखिलेश सिर्फ 32 सीट देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों दलों के बीच बात बनती नहीं दिख रही है।
केंद्र सरकार के खेलेगा इंडिया तो आगे बढ़ेगा युवा के नारे के तहत प्रदेश भर में सांसद खेल महाकुंभ का सांकेतिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्रिकेट, वालीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती समेत सात खेल शामिल हैं।
मंगलवार को कैबीनेट ने स्मार्टफोन, टैबलेट खरीद की मंजूरी दे दी है। 90 दिनों में 2.40 लाख टेबलेट पीसी व 3.50 लाख स्मार्ट फोन की आपूर्ति के लिए कंपनियों का चयन करने के लिए नियम शर्तें तय कर दी हैं। इससे संबंधित बिड डाक्यूमेंट को मंजूरी दे दी गई है।
उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के चलते लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो करेंने जा रही हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी महिला सम्मलेन भी कराएगी। दिसंबर माह में लखनऊ स्थित रमाबाई आंबेडकर मैदान में लगभग पांच लाख की भीड़ वाली एक जनसभा भी आयोजित होगी।
प्रियंका गांधी के स्वास्थ्य को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने इस संबंध में बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि प्रियंका गांधी को तेज फीवर आ जाने के कारण वह आज मुरादाबाद के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी।
सपा चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। उन्होंने सरदार पटेल की जयंती(31 अक्टूबर) पर मोहम्मद अली जिन्ना(Muhammad Ali Jinnah) की तारीफ कर दी थी। इसके बाद से राजनीतिक बवाल मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Elections 2022) में पूरी जोर-आजमाइश कर रहे सपा चीफ अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ करके विवादों में फंस गए हैं। सरदार पटेल की जयंती पर हरदोई में अखिलेश ने जिन्ना की तारीफ कर डाली। वहीं, अब कहा है कि विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अगले साल पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश यूपी का चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया है।