पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे नीतू सिंह और अनिल कपूर, इस रोल में नजर आएगी रणबीर की मम्मी

Oct 26 2020, 05:59 PM IST

डायरेक्टर राज मेहता एकबार फिर नया सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। राज ने नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है और इसी के लिए वो चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। इस बार वे जो प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं उसका नाम जुग जुग जियो है। फिल्म जुग जुग जियो में वरुण धवन और कियारा आडवाणी  लीड रोल निभाने वाले हैं। इसी फिल्म के साथ नीतू सिंह एक बार फिर पर्दे पर नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म नीतू सिंह की जोड़ी अनिल कपूर के साथ बनने वाली है। दोनों फिल्म में माता-पिता का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।

छोटे भाई की चिता जलाकर लौटे इस शख्स की हार्ट अटैक से मौत, अनिल कपूर से लेकर सनी देओल संग कर चुका काम

Sep 09 2020, 06:37 PM IST

सिनेमैटोग्राफर गागरिन मिश्रा  का बीती रात मुंबई स्थित अपने निवास पर निधन हो गया है। पिछले एक महीने के अंदर उनके परिवार पर यह दूसरा संकट आया है। हाल ही में गागरिन उड़ीसा में अपने छोटे भाई देबेन मिश्रा को अंतिम विदाई देकर लौटे थे। मुंबई आने के बाद भी भाई को खोने का गम कम नहीं हो रहा था और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। गागरिन ने अपने करियर की शुरुआत1983 में सावन कुमार टाक के निर्देशन में आई फिल्म 'सौतन' से की थी, जिसमें राजेश खन्ना, टीना मुनीम और पद्मिनी कोल्हापुरी लीड रोल में थे।