उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को अयोध्या पहुंचे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम यहां करीब 4 घंटे तक रहेंगे। जहां वह श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात करेंगे। (फाइल फोटो)
जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोर की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि ये रेस्क्यू ऑपरेशन लंबा चल सकता है।
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले अयोध्या के विकास को गति देने की कवायद चल रही है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की। यह बैठक वर्चुअल हुई, जो करीब 45 मिनट चली।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन में सपा और फिर आम आदमी पार्टी(AAP) द्वारा घोटाले का आरोप लगाने से एक विवाद खड़ा हो गया है। इसमें कहा गया कि 2 करोड़ की जमीन के 18 करोड़ रुपए चुकाए गए। इस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने जवाब दिया है। चंपत राय ने इसे जनता को गुमराह करने वाला आरोप बताया।
20 मई को जानकी नवमी के उत्सव पर माता सीता के मंदिर की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रत्येक व्यक्ति से तीन तरीके का सहयोग लिया जाएगा। तन से मन से धन से,धन से एक रुपए और एक ईंट श्रद्धालुओं से दिया जाएगा मन से भारतीय संसद में मातृ शक्ति का सम्मान बड़े, सहयोग में श्रद्धालु मंदिर निर्माण में श्रमदान कर सकता है।
भाजपा के फायर ब्रांड प्रचारक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी के गढ़ केरल में कई रैलियां करने पहुंचे। बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती बाकी राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के चुनाव के बाद एक साथ 2 मई को होगी। सीएम योगी सुबह रामसेतु पहुंचे है। रामसेतु पहुंचकर दर्शन किए। वे केरल में समुद्र के किनारे पर टहलने भी निकले। यहां उन्होंने मौजूदा सरकार पर खूब प्रहार किए।
मुख्यमंत्री योगी ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर रह कर पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिया गया है।
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म रामसेतु की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम की पूजा के साथ फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दी। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- आज श्री अयोध्या जी में फिल्म रामसेतु के शुभारंभ पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जय श्री राम! अक्षय की पोस्ट पर महज कुछ ही मिनट में 3 लाख से भी ज्यादा कमेंट्स और लाइक्स मिले हैं।
चंपतराय ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश से 4 करोड़, मणिपुर से दो करोड़, मिजोरम से 21 लाख, नागालैंड से 28 लाख, मेघालय से 85 लाख और दक्षिण के राज्यों में से तमिलनाडु से 85 करोड़ व केरल से 13 करोड निधि का समर्पण हुआ है।
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने गोवंश के सरंक्षण के लिए योजना चलाई जा रही है, अलग-अलग जगह पर गोशाला बनाई गई है। इसे आगे बढ़ाया जाएगा, अलग-अलग जगहों पर आश्रय स्थलों की संख्या को बढ़ाई जाएगी।