Oxygen का News मीटर: इटली की मदद से ग्रेटर नोएडा के ITBP रेफरल हॉस्पिटल में लगा ऑक्सीजन प्लांट

May 06 2021, 08:40 AM IST

कोरोना संक्रमण को रोकने भारत में युद्ध जैसे हालात हैं। केंद्र से लेकर राज्य सरकारों तक कोरोना की चेन तोड़ने और मरीजों को असुविधाओं से बचाने युद्धस्तर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयां और अन्य मेडिकल इंतजाम किए जा रहे हैं। इस कोशिश में भारत के साथ दुनियाभर के देश मदद कर रहे हैं। छोटे-बड़े हर तरह के देश मित्रता निभाते हुए भारत को अस्पतालों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। औद्योगिक घरानों से लेकर स्वयंसेवी संस्थाएं तक अपने-अपने स्तर पर मदद कर रही हैं। जानते हैं ताजा अपडेट कि देश-दुनिया से क्या-क्या मदद मिल रही है...