Oxygen का News मीटर: गुजरात से ऑक्सीजन एक्सप्रेस 224.67 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लेकर दिल्ली पहुंची

May 10 2021, 10:01 AM IST

कोरोन संक्रमण की दूसरी लहर से जूझते भारत को दुनियाभर से मेडिकल हेल्प मिल रही है। छोटे-बड़े सभी मित्र देश भारत के साथ इस महामारी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। यह वजह है कि कुछ दिन पहले तक ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य मेडिकल इक्विपमेंट्स की कमी से परेशान भारत में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर बेहतर हो रही हैं। दुनियाभर से रोज मदद पहुंच रही है। वहीं, स्थानीयस्तर पर भी सरकारें, औद्योगिक घराने और स्वयंसेवी संगठन अपने-अपने स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में मदद कर रहे हैं। आइए जानते हैं भारत को कहां से क्या मदद मिल रही है...