Oxygen का News मीटर: जर्मन ऑक्सीजन प्लांट का हुआ उद्घाटन, रोज 4 लाख लीटर ऑक्सीजन का होगा प्रोडक्शन

May 12 2021, 08:51 AM IST

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंचती जा रही है। कुछ दिन पहले तक देश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, लेकिन दुनियाभर की मदद के बाद स्थितियां काबू में आती जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक बेहतर होती जा रही हैं। कोरोना संकट में भारत के साथ मानों सारे मित्र देश कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। स्थानीयस्तर पर औद्योगिक घरानों के अलावा स्वयंसेवी संगठन, तो मदद कर ही रहे हैं, दूसरे देशों से भी ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य मेडिकल सामग्री की मदद मिल रही है। आइए जानते हैं देश और दुनिया की मदद से कैसे बदल रहीं भारत की स्वास्थ्य सेवाएं...