करीना कपूर (kareena kapoor) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में करवा चौथ के मौके पर पूरा कपूर खानदान साथ नजर आया। दरअसल, रिद्धिमा कपूर साहनी (riddhima kapoor sahni ) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें करीना कपूर लाल और सफेद रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही अदर जैन, तारा सुतारिया, रणधीर कपूर और नीतू कपूर सहित कपूर परिवार के कई लोग एक साथ नजर आ रहे हैं।