बॉलीवुड की 'बेबो' यानी की करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फिल्म के सेट्स से अपने घर में समय बिताते हुए और फैमिली की फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ही प्रेग्नेंसी की खबर को भी फैंस के साथ शेयर किया था।

मुंबई. बॉलीवुड की 'बेबो' यानी की करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फिल्म के सेट्स से अपने घर में समय बिताते हुए और फैमिली की फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ही प्रेग्नेंसी की खबर को भी फैंस के साथ शेयर किया था। वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और अपनी प्रेग्नेंसी को इन्जॉय कर रही हैं। अब उन्होंने अपने पति सैफ अली खान के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। उसे बहुत पसंद किया जा रहा है। शेयर की 12 साल पुरानी फोटो... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करीना ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें सैफ और करीना एक-दूसरे को गले से लगाते हुए पोज दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया कि यह तस्वीर एथेंस में साल 2008 में ली गई थी। उस समय करीना और सैफ एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को देखकर लगता है कि ये फोटो फिल्म 'टशन' की शूटिंग के समय की है।

View post on Instagram

करीना ने लिखा ये कैप्शन 

करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा प्यार और मैं एथेंस में 2008।' करीना और सैफ की इस 12 साल पुरानी फोटो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैंस कमेंट कर इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। 

करीना की दूसरी प्रेग्नेंसी पर ऐसा था सैफ का रिएक्शन

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था तो एक्टर का रिएक्शन कैसा था। करीना ने बताया कि उन्हें परिवार से बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं मिला। यहां तक की सैफ का रिएक्शन भी नॉर्मल था।

करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके घर में कुछ भी फिल्मी नहीं है। सैफ बहुत ही नॉर्मल और रिलैक्स रहते हैं। हां, जब उन्हें पता चला तब वह बहुत खुश थे। जैसा कि वो कह चुकी हैं कि यह सब प्लान नहीं था, लेकिन यह कुछ ऐसा था, जिसे वो सही में सेलिब्रेट करना चाहते थे और दोनों स्टार्स इसे साथ में इन्जॉय कर रहे हैं।'