अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने अपने पति का संदेश पढ़ा। इसमें केजरीवाल ने कहा कि ऐसी कोई सलाखें नहीं दो उन्हें ज्यादा दिनों तक अंदर रख सकें।
दिल्ली आबकारी नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा अरेस्ट किए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी ने दस दिनों की रिमांड मांगी थीा
इंडिया गठबंधन के तमाम नेता चुनाव आयोग पहुंच गए हैं। उनके द्वारा दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
केजरीवाल को गुरुवार रात करीब 9 बजे ईडी ने अरेस्ट किया था। सीएम हाउस में गुरुवार को ईडी अधिकारियों ने सर्च करने के बाद करीब दो घंटे तक अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा है कि अगर वे ईडी के साथ सहयोग करते तो उन्हें ये दिन नहीं देखने पड़ते। कोई व्यक्ति सिर्फ इसलिए जांच से नहीं बच सकता कि वह बड़ा नेता है।
एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आक्रोश में आए आप पार्टी द्वारा राजस्थान में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी और उनके हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कल गुरुवार (21 मार्च) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ED ने अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अब सीएम से लगातार पूछताछ चल रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में आप पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए ED की 12 सदस्यीय टीम पहुंची थी।