पूरी दिल्ली में आंदोलन हो रहे हैं। लेकिन दिल्ली में एक चुप्पी केवल दिल्ली वासियों को ही नहीं बल्कि पूरे देश को साल रही है। यह चुप्पी है आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों की।
दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देते ही पार्टी में हलचल मच गई है। उन्होंने मंत्री पद के साथ ही आप पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।
BJP द्वारा बुधवार को AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा देने की मांग की जा रही है। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का उपयोग भी किया गया। जिसमें भाजपा के अध्यक्ष घायल हो गए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोर्ट ने अब उनकी सप्ताह में 5 बार वकील से मिलने की याचिका को भी खारिज कर दिया है।
अरविंद केजरीवाल की बुधवार को आप नेता संजय सिंह और भगवंत मान के साथ मीटिंग फिक्स थी। लेकिन अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए दोनों नेताओं के केजरीवाल से मिलने की परमीशन पर रोक लगा दी है। मीटिंग के लिए जेल प्रशासन नया समय तय करेगा।
कोर्ट ने सुनवाई करते हुए केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध करार देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि उनके रिमांड को भी अवैध नहीं माना जा सकता है। इसके बाद उनकी याचिका को खारिज कर दी।
कथित शराब नीति केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया था। इस गिरफ्तारी को केजरीवाल ने राजनीतिक साजिश करार देते हुए अपनी ईडी हिरासत को चुनौती दी है।
आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेता और कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पर डाला डेरा। धरने पर पार्टी के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता मौजूद हैं।
राजस्थान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भाजपा सरकार पर जमकर गरजे, उन्होंने भाजपा सरकार को तानाशाह बताते हुए अरविंद केजरीवाल के जेल में होने को भी शर्मनाक बताया।
सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉंफ्रेस की। जिसमें अरविंद केजरीवाल की सलाखों के पीछे वाली तस्वीर को महापुरुषों के साथ लगाया गया है। इस तस्वीर पर भगत सिंह के पोते ने आपत्ति की है।