बरेली की बर्फी की एक्ट्रेस भी हुई कोरोना पॉजिटिव, दो दिन के भीतर चौथा सेलेब्रिटी आया वायरस की चपेट में

Dec 07 2020, 07:38 PM IST

मुंबई। कोरोना (Corona) के बाद लॉकडाउन में ढील मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। 'जुग जुग जियो' फिल्म की कास्ट के बाद अब 'बरेली की बर्फी' की एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इसके पहले वरुण धवन, नीतू कपूर और मनीष पॉल भी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। कृति सेनन चंडीगढ़ में राजकुमार राव के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहीं थीं। हालांकि कृति के मुंबई लौटने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट सामने आई है। बता दें कि दो दिन के भीतर ये चौथा सेलेब्रिटी है, जो कोरोना की चपेट में आया है। इससे पहले नीतू कपूर, वरुण धवन और मनीष पॉल भी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं।