एक महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद इस एक्ट्रेस के पिता का हुआ निधन, सेलेब्स ने जताया दुख

Oct 28 2020, 04:34 PM IST

वीजे दिव्या अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल का बुधवार को कोरोनावायरस के चलते निधन हो गया। दिव्या ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम दी। उन्होंने  पापा के साथ वाली फोटो शेयर इमोशनल मैसेज लिखा। दिव्या ने लिखा- आप मेरे साथ हमेशा हैं। आई लव यू पापा। रेस्ट इन पीस। बता दें कि दिव्या के पिता कुछ हफ्तों से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। नेहा धूपिया ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- दिव्या आपकी इस अपूरणीय क्षति के लिए मुझे बेहद खेद है। आपको प्यार, मजबूत बने रहना। एकता कपूर ने लिखा- बहुत दुख की बात है। मेरी श्रद्धाजंलि, मजबूत बने रहना।