Good News : आखिरकार एक महीने बाद ये रिश्ता.. की एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, खुशी से छलक गए आंसू

Jul 01 2020, 04:34 PM IST

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के फैंस के लिए गुडन्यूज है। 1 महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे अब ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। वे ठीक होने के बाद इतनी खुश है कि उनके आंसू छलक गए। उन्होंने लिखा- आखिरकार एक महीने बाद हम लोग कोरोना नेगेटिव पाए गए। हम सभी एम्स ऋषिकेश के सभी डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। आज हम अपने देश के डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के काम को सेलिब्रेट कर रहे हैं।