कोरोना वायरस के कहर में देश के कई हिस्सों से दिल दहला देने वाली और मार्मिक कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक दर्दनाक तस्वीर पंजाब से सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसकी अर्थी को कोई कंधा देने के लिए पूरे चार लोग भी नहीं थे।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की बहन फहमीदा की बुधवार को मीरा रोड स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 50 वर्षीय फहमीदा को हार्ट अटैक आया था। फहमीदा पहले दुबई में रहती थी, लेकिन 2006 में वह मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं। फहमीदा की कोरोना जांच कराई गई है। उधर, पुलिस उसके परिजनों पर नजर बनाए हुए है।
आनन-फानन में निजी नर्सिंग होम के संचालक ने इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को दी। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची और उस गर्भवती महिला को जच्चा बच्चा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला का इलाज शुरु करवा दिया गया है।
बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव उदय कुमार कुमावत को ज़िम्मेदारी दी गई है।
कोरोना महामारी में ड्यूटी करते हुए संक्रमण से जान गंवाने वाले मुंबई पुलिस के जवानों के परिजनों को 65-65 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया, मृत पुलिसकर्मियों के परिवार को 50 लाख रुपए और एक आश्रित के लिए नौकरी मिलेगी।
कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक अजीबोगरीब आवाज सुनी। इसके बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार के कयास लगाए जाने लगे। जानकारी के मुताबिक, लोगों ने यह आवाज दोपहर 1.45 पर सुनी। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये आवाज भूकंप जैसी थी।
बोनी कपूर के घर में काम करने वाले नौकर को भी कोरोना हो गया है। मंगलवार 19 मई को पता चला कि बोनी कपूर के घर काम करने वाला 23 साल का चरण साहू कोरोना पॉजिटिव है। चरण साहू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बोनी ने अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ ही खुद को सेल्फ क्वारैंटाइन कर लिया है।
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 1.06 लाख केस सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 6154 केस सामने आए हैं। इनमें से 62% सिर्फ 5 राज्यों में सामने आए हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान हैं।
मराठी थिएटर के मशहूर लेखक, नाटककार और डायरेक्टर रत्नाकर मतकरी का रविवार को निधन हो गया। वह 81 साल के थे और उनका निधन कोरोना वायरस के कारण हुआ है।
कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को घर लाने के लिए ट्रेन और बसें चलाई जा रही हैं। इस बीच डराने वाली खबर है कि पिछले चार दिनों में बिहार में 400 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यहां पहुंचने वाला करीब हर चौथा शख्स कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है।