रांची जिला उपायुक्त राय महिमापत रे ने मलेशिया से आयी एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने किसी तरह कि अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या से सरकार भी परेशान है। इसके बचाव के लिए तमाम उपाय किए जा। सोमवार को 16 नए पॉजिटिव केस से सूबे में हड़कंप मचा रहा। इसमें सात नोएडा, छह मेरठ और एक-एक लखनऊ, आगरा व बुलंदशहर का मामला शामिल है
कोरोना को मात देने वाली बिहार की पहली मरीज पटना की अनिथा गौतम हैं। 35 वर्षीय अनिथा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कहा कि डॉक्टरी सलाह और संयम के दम पर बीमारी को दूर किया जा सकता है। बता दें कि अनिथा को 30 मार्च को डिस्चार्ज किया गया।
सरकार ने आदेशों के उल्लंघन करने पर इन पृथक लोगों को सामूहिक पृथक केंद्रों में भेजने की चेतावनी दी है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कर्नाटक के चिकित्सीय शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने घर में पृथक रह रहे सभी लोगों को हर घंटे सेल्फी भेजने का निर्देश दिया।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा केन्द्रीय गृह मंत्रालय को उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार लगभग 21,064 राहत शिविर बनाये गये है और इनमें 6.66 लाख से अधिक लोग शरण लिये हुए है। 23 लाख से अधिक लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
अमेरिका के हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसके मुताबिक, क्लोरोक्वीन (Chloroquine) और हाइड्रोक्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine) से कोरोना वायरस से संक्रमित बच्चों और युवाओं का इलाज हो सकता है।
देवरिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार में सालों के इन्तजार के बाद बेटे का जन्म हुआ। पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन में बेटे का जन्म होने के कारण उसके परिवार वालों ने बच्चे का नाम भी लॉकडाउन रख दिया
कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले भारत में लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर से इस जंग में पूरा भारत एक हो रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत की आम जनता से लेकर, अभिनेता, नेता, खिलाड़ी और उद्योगपति खुलकर आर्थिक मदद कर रहे हैं।
कोरोना का कहर दुनियाभर में देखा जा रहा है। ये पिता-बेटी मूलत: पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे। फरवरी में ये इंडिया आने वाले थे, लेकिन बीमारी ने उनके कदम रोक लिए। अब एक साथ दोनों की मौत हो गई।
लव अग्रवाल ने कहा, अब तक देश में 1,251 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और कुल 32 मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटों में 227 नए केस और 3 मौत हुई है। ये मौत गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से हुई है।