दुनिया के 162 देश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 7300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 80 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें कई बड़े सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। ऑस्ट्र्रेलिया के गृह मंत्री पीटर डटन हाल ही में अमेरिका के वॉशिंगटन से लौटे थे, उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।