बेगूसराय सांसद और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन पर फिर से हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग सुसाइड बॉम्बर का जत्था तैयार कर रहा है।
शाहीन बाग में सीएए के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिला के 4 महीने के बच्चे की मौत हो गई, जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग में बच्चे की मौत हो गई और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हो गया।
भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह लगातार अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। असदुद्दीन ओवैसी को पाकिस्तान जाने की सीख देने के बाद अब उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी करारा हमला बोला है।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को शुरु हुए संसद के बजट सत्र के पहले दिन, राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी को कांग्रेस प्रायोजित बताते हुए कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) कांग्रेस की अतीत की गलतियों को दुरुस्त करने के लिए लागू किया गया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, कश्मीर से धारा 370 35 ए हटाया था...उस्तरा नहीं। 25 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों में 2 जी इंटरनेट सर्विसेज के बहाल होने के बाद उमर अब्दुल्ला की दाढ़ी वाली तस्वीर वायरल हुई थी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारा नववर्ष वर्ष प्रतिपदा से शुरू होता है... हमारी पहचान तो सनातन से है... प्रभु श्री राम से है। भारतवंशी मेरा तेरा रिश्ता क्या... जय श्रीराम जय श्रीराम... प्रशासनिक नववर्ष की शुभकामनाएं।’’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नागरिकता कानून पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घुसपैठियों से प्यार है तो वे उन्हें अपने साथ इटली ले जा सकते हैं।
नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग देश को गुमराह कर रहे हैं। जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह राहुल गांधी, ओवैसी और टुकड़े टुकड़े गैंग कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा रामलीला मैदान में मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं कहने को लेकर भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा, वीर सावरकर तो सच्चे देशभक्त थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा पशुपालन मंत्रालय इस समस्या से निजात पाने के लिए समाधान खोजने पर काम कर रहा है