मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग को लेकर संसद में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित प्रश्न का जवाब दिया। जिसमें उन्होंने विक्रम लैडर को लेकर हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लैंडिंग कराए जाने के पहले फेज में विक्रम के चंद्रमा से 30 किमी से 7.4 किमी ऊंचाई पर आने तक सब कुछ सामान्य था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि भारत अगले साल संभवत: नवंबर में एक बार फिर चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास कर सकता है। उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले सात सितंबर को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का देश का प्रयास विफल हो गया था।
इसरो ने पहली बार चंद्रमा की सतह की थ्रीडी व्यू वाली तस्वीर जारी की है। जिसके बारे में बताया गया है कि यह तस्वीर चंद्रयान-2 के टेरैन मैपिंग कैमरा-2 ने लिंडबर्ग क्रेटर के पास ली है। चांद की 3डी तस्वीर देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे इसरो की बड़ी कामयाबी बताया है।
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को चंद्रयान मिशन 2 के तहत IIRS पेलोड से खीचीं गई चंद्रमा की पहली तस्वीर जारी की है।
भारतीय वैज्ञानिकों ने बहुत अच्छा काम किया, काफी अधिक सूचना जुटाई गई, ऑर्बिटर सफल रहा है।
विक्रम लैंडर को 5-6 सितंबर की रात 1.55 बजे चंद्रमा पर उतारा गया था। लेकिन चांद पर उतरने के 2.1 किलोमीटर पहले ही इसरो से लैंडर का संपर्क टूट गया था।
सोशल मीडिया पर चंद्रयान-2 से जोड़कर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीरें चंद्रयान-2 द्वारा ली गईं, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जारी किया है। लेकिन वायरल तस्वीर और उसके साथ किया जा रहा दावा झूठ है।
चंद्रयान-2 के तहत लॉन्च लैंडर विक्रम से भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के संपर्क टूटने को करीब 10 दिन हो गए हैं। लैंडर विक्रम का 7 सितंबर को चांद की सतह पर पहुंचने से 2 किमी पहले संपर्क टूट गया था। इसके बाद से इसरो लगातार लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश में लगा है।
चंद्रयान मिशन के तहत लैंडर विक्रम का 7 सितंबर को चांद की सतह पर पहुंचने से 2 किमी पहले संपर्क टूट गया था। इसके बाद से भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) लैंडर से संपर्क साधने में जुटा है।
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को लेकर देश की उम्मीदों को जगाए रखा है। इसरो ने मंगलवार को बताया कि टीम अभी भी लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की हर कोशिश में लगी है।