इस साल 2.5 लाख के करीब स्टूडेंट्स जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया था। जिसमें से कुल 1.56 लाख के करीब कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए। क्वॉलिफाई करने वाले छात्रों को 12 सितंबर, 2022 से आईआईटी में सीटें अलॉट की जाएंगी।
आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस की प्रोविजिनल आंसर की 3 सितंबर को जारी किया था। इसके बाद स्टूडेंट्स को दो दिन यानी 3 और 4 सितंबर तक आंसर-की पर ऑब्जेक्शन का मौका दिया गया था। इस बार 1 लाख 56 हजार 89 स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस की परीक्षा दी है।
आंसर-की रिलीज होने के बाद अगर किसी कैंडिडेट को किसी भी सवाल को लेकर समस्या है तो वह ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। इसकी विंडों 4 सितंबर 2022 तक ओपन रहेगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा।
जेईई एडवांस की परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को होगी। छात्र अपना एडमिट कार्ड सावधानीपूर्वक चेक कर लें। अगर इसमें किसी भी तरह की गलती होती है तो आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन अनिवार्य है।
जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई मेंस में पास 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस में अपीयर होने का मौका मिलता है। 8 अगस्त से आवेदन शुरू हुआ था, जिसकी लास्ट डेट 11 अगस्त, 2022 थी।
8 अगस्त सोमवार को जेईई मेन्स जुलाई सेशन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। वहीं जयपुर के पार्थ भारद्वाज ने जेईई मेन में एआईआर तीसरी रैंक हासिल की है। उन्होंने इस परीक्षा में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।
राजस्थान के जयपुर के रहने वाले पार्थ जिन्होंने सोमवार को जारी हुए जेईई मेन्स के सेकंड सेशन के रिजल्ट जारी हुए, जिसमें जिलें के पार्थ ने ऑल इंडिया रैकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। फुटबॉल खेलने के शौकीन पार्थ आईएएस अफसर बनना चाहते हैं।
देशभर में जेईई की मेंस की एग्जाम देने के बाद बच्चे जिस चींज का इंतजार कर रहे थे। वो सोमवार 8 अगस्त को जारी कर दिया गया है। दरअसल सोमवार की दोपहर JEE mains के सेकंड सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इसके जारी होने के बाद एडवांस के लिए अप्लाई कर सकते है।
जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन रविवार, 7 अगस्त, 2022 से ही शुरू होना था लेकिन अब तक इसका लिंक ही एक्टिव नहीं हुआ है। इसके पीछे जेईई मेन सेशन-2 का रिजल्ट जारी नहीं होना बताया गया। सोमवार यानी आज शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव हो जाएगा।
जेईई मेन में अच्छा स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। जेईई मेंस में पास 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस में अपीयर होने का मौका मिलता है। इसमें से जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल होते हैं, उन्हें आईआईटी में एडमिशन मिलता है।