सीमा विवाद को सुलझाने के लिए हाल में भारत और चीन के बीच 14 दौर की वार्ता हो चुकी है. लेकिन ड्रैगन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, वह पैंगोंग त्सो झील के किनारे एक पुल का निर्माण कर रहा है.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हमने पिछले सप्ताह चीनी पक्ष द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नामकरण की रिपोर्टें देखी थीं। किसी भी क्षेत्र पर दावा करने के लिए इस तरह की हास्यास्पद कवायद पर हमने विचार व्यक्त किए हैं।
चीन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, दरअसल यहां पर ड्रैगन फ्रूट में कोरोना वायरस पाया गया है। ये फ्रूट वियतनाम से आए थे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर
चीन पैंगोंग त्सो लेक पर पुल बना रहा है। यह पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों को जोड़ेगा। दो महीने से इसका निर्माण चल रहा है। इसके बन जाने के बाद चीन की सेना झील के दोनों तरफ से पहुंचेगी।
कड़कड़ाती ठंड से चलते चीन के सैनिक सीमा पर टिक नहीं पा रहे हैं। भारत के जवान सामने तैनात हैं इसलिए वे मोर्चा छोड़ भी नहीं सकते। ऐसे में चीन ने अपने सैनिकों को ठंड से बचाने के लिए रोबोट आर्मी को मैदान में उतार दिया है।
चीन अपने पड़ोसी देशों में सड़क परियोजनाओं को विस्तार दे रहा है। चाइना कम्युनिकेशंस कंस्ट्रक्शन कंपनी की सहायक कंपनी चाइना रोड एंड ब्रिज कॉरपोरेशन, बांग्लादेश में सड़क और पुल बनाने के काम में जुटी हुई है।
सन् 2000 में पूरी दुनिया की संपत्ति 156 बिलियन डॉलर थी। लेकिन बीस साल बाद यानी 2020 तक यह बढ़कर 514 बिलियन डॉलर हो चुकी है।
भारत ने बुधवार को चीन के विदेश मंत्रालय (china foreign ministry) द्वारा की गई उस टिप्पणी को खारिज कर दिया जिसमें उसने नई दिल्ली को ऐसी कार्रवाई करने से परहेज करने के लिए कहा था जो सीमा मुद्दे को जटिल बना दे।
दुनिया की कुल आबादी 7.7 अरब है। चीन की कुल आबादी 141 करोड़ है। यह दुनिया का 18.38 प्रतिशत है। भारत की कुल आबादी 134 करोड़ है। यह दुनिया का 17.38 प्रतिशत है। अमेरिका की कुल अबादी 34 करोड़ है। यह दुनिया का 4.44 प्रतिशत है।
तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्जा के बाद पूरे देश में अफरातफरी मची हुई है। लोग देश छोड़ने को विवश हो रहे हैं। हर ओर अराजकता का माहौल है। उधर, चीन ने तालिबान सरकार को मान्यता देने के संकेत दिए हैं। रूस भी तालिबानी सरकार से हाथ मिला सकता है।